Country

PFI के ठिकानों पर कई राज्यों में NIA की रेड

PFI

दिल्ली-यूपी समेत देश के कुल 6 राज्यों में एनआईए की छापेमारी चल रही है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी की यह छापेमारी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI ) के ठिकानों पर की जा रही है। एनआईए उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, राजस्थान, तमिलनाडु और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। जारी छापेमारी में अब तक कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

एनआईए ने महाराष्ट्र के कई जिलों में करीब पांच जगहों पर छापेमारी की है। वहीं जांच एजेंसी ने मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई जैसे इलाकों में भी तलाशी अभियान चलाया है। एनआईए की टीम अब्दुल वाहिद शेख के विक्रोली स्थित आवास के अलावा भिवंडी, मुंब्रा और महाराष्ट्र के कई अन्य जिलों में 5 से 7 ठिकानों पर तलाशी ले रही है। कई पंजीकृत संगठनों और संचालकों पर नए नाम के तहत PFI को फिर से स्थापित करने और संदिग्ध गतिविधियों और धन उगाही कार्यों में शामिल होने का संदेह है।

अब्दुल वाहिद शेख के ठिकानों पर छापेमारी

अब्दुल वाहिद शेख जो अब पेशे से वकील हैं। उसका संगठन PFI से भी जुड़ा हुआ है, जो पीएफआई को बंद होने के बाद अवैध तरीकों से सक्रिय करने में मदद कर रहा है। एनआईए ने PFI के लिए धन जुटाने की गतिविधियों में शामिल होने के संदेह में विभिन्न स्थानों से लगभग 7 से 10 लोगों को हिरासत में लिया है।

7/11 मुंबई ट्रेन धमाकों के जिन 13 आरोपियों को मुंबई की विशेष मकोका अदालत ने गिरफ्तार किया था, उनमें से अदालत ने 12 को दोषी पाया और एक आरोपी अब्दुल वाहिद दीन मोहम्मद शेख को सम्मानपूर्वक बरी कर दिया गया। लेकिन लंबे समय बाद वाहिद एक बार फिर एजेंसियों के रडार पर हैं। 7/11 ट्रेन ब्लास्ट में वाहिद पर पाकिस्तान से आतंकियों को पनाह देने का आरोप था, जो साबित नहीं हो सका, इसलिए उन्हें बरी कर दिया गया।

वाहिद ने जेल से ही कानून और पत्रकारिता की पढ़ाई शुरू कर दी, हालांकि पेशे से पहले वह एक शिक्षक थे। वाहिद 9 साल तक आर्थर रोड जेल में बंद था। उन्होंने जेल में बिताए दिनों पर बेगुनाह क़ैदी नाम से एक किताब भी लिखी थी, जो काफी लोकप्रिय हुई थी।

यह भी पढ़ें : क्या है हनीमून किडनैपिंग

राजस्थान के भी कई इलाकों में एनआईए की टीम देर रात से ही छापेमारी कर रही है। टोंक, कोटा, गंगापुर में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। यूपी के बाराबंकी में एनआईए की छापेमारी चल रही है। पुरानी दिल्ली के हौज काजी थाना इलाके के बल्लीमारान में एनआईए की छापेमारी चल रही है। पुरानी दिल्ली में मुमताज नाम की एक बिल्डिंग है जहां छापेमारी चल रही है। बल्लीमारान की कासिम जान गली में छापेमारी चल रही है। यूपी के बाराबंकी में छापेमारी चल रही है। इसके अलावा तमिलनाडु के मदुरै में भी एनआईए की छापेमारी चल रही है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD