भाजपा के संसदीय बोर्ड की बैठक शुक्रवार की रात संपन्न हुई जिसमें झारखंड में भाजपा तथा आल झारखंड स्टुडेंट युनियन (आजसू) के साथ चुनावी तालमेल पर मुहर लगायी गयी है । इस समझौते के तहत भाजपा झारखंड के 14 में से 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी तथा आजसू एक सीट पर अपना उम्मीदवार उतारेगा ।