आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ विधायक एचएस फूलका ने अमृतसर आतंकी हमले को लेकर विवादित और बेहद अटपटा बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘ हो सकता है के अपनी बात को सही साबित करने के लिए सेना अध्यक्ष ने ही हमला करवाया हो।’ इसके बाद फूलका विभिन्न राजनीतिक दलाें के निशाने पर आ गए हैं। कांग्रेस सहित कई दलों के नेताओं ने फूलका के बयान की निंदा की है। बाद में विवाद बढ़ने पर फूलका ने अपनी सफाई दी और कहा कि बयान का गलत अर्थ निकाला गया है।