जेएनयू देशद्रोह मामले में आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई होगी। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में 1200 पन्नों की चार्जशीट दायर की थी। जिसमें कन्हैया कुमार, उमर खालिद और अनिर्बान के अलावा 7 कश्मीरी छात्रों को भी देशद्रोह का आरोपी बनाया गया है। इन सभी कश्मीरी छात्रों से भी पूछताछ की जा चुकी है। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से उस वीडियो को मांगा है जिसके जरिए इन लोगों पर आरोप लगा था कि 9 फरवरी 2016 को इन छात्रों ने देश विरोधी नारे लगाए थे।