राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में इस साल पद्म पुरस्कारों के लिए चुने गए 112 शख्सियतों में से 56 लोगों को प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान कर रहे हैं। वहीं बाकी बचे हुए लोगों को यह पुरस्कार राष्ट्रपति 16 मार्च को प्रदान करेंगे। राष्ट्रपति ने पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर, डांसर प्रभुदेवा से लेकर रेस्लर बजरंग पूनिया तक को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया।
