फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर अनिल कपूर के बेटे का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में दिखाया गया हैं कि कैसे एक बच्चे की परवरिश के लिए उसके पिता के पास समय नहीं है लेकिन वह बच्चा अपने पिता पर जान छिड़कता है। बॉलीवुड में ऐसी कई सुपर हिट फिल्में हैं जो बाप बेटे के अटूट रिश्ते को दर्शाती हैं
बॉलीवुड सुपर स्टार रणबीर कपूर और बॉबी देओल की फिल्म ‘एनिमल’ का इंतजार खत्म हो गया है। यह फिल्म एक दिसंबर से देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर अनिल कपूर के बेटे का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में दिखाया गया हैं कि कैसे एक बच्चे की परवरिश के लिए उसके पिता के पास समय नहीं है फिर भी वह बच्चा अपने पिता पर जान छिड़कता है। दर्शकों को इस पिता पुत्र की जोड़ी पसंद आएगी या नहीं ये तो दर्शक ही बताएंगे लेकिन बॉलीवुड में ऐसी कई सुपर हिट फिल्में आई हैं जिसमें पिता-पुत्र की जोड़ी ने धमाल मचाया है और करोड़ों रुपए की कमाई की है। उन फिल्मों में सबसे पहली फिल्म ‘जेलर’ है।
जेलरः रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ 10 अगस्त 2023 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में वे सेवानिवृत्त जेलर की भूमिका में दिखे। फिल्म में रजनीकांत का बेटा अर्जुन एक ईमानदार पुलिस अधिकारी है। अर्जुन का झगड़ा मूर्ति तस्कर से होता है। अचानक एक दिन अर्जुन लापता हो जाता है। जब रजनीकांत को पता चलता है कि मूर्ति तस्करों ने उसके बेटे की हत्या कर दी है तो रजनीकांत अपने बेटे के हत्यारों की हत्या कर देते हैं। लेकिन सच्चाई कुछ और होती है। इसके लिए आपको यह फिल्म देखनी होगी। इस फिल्म ने देश में ही नहीं विदेशों में भी अच्छी कमाई की है। पिता पुत्र की यह जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है।
गदर-2ः सनी देओल की फिल्म ‘गदर’ वर्ष 2000 में रिलीज हुई थी। ‘गदर-2’ इसी फिल्म का दूसरा पार्ट है। इस फिल्म में सनी देओल और उत्कर्ष शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। उत्कर्ष शर्मा (जीते) पाकिस्तान की जेल में कैद हो जाता है। इस फिल्म में सनी देओल उत्कर्ष शर्मा के पिता का रोल निभा रहे हैं। वह अपने बेटे को बचाने के लिए पाकिस्तान जाते हैं। फिल्म में पिता-पुत्र का मुख्य किरदार है। यह जोड़ी पर्दे पर हिट रही है। इस फिल्म ने लगभग 600 करोड़ का कारोबार किया है।
ओएमजी 2ः पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘ओएमजी-2’ ने बड़े पर्दे पर धमाल मचाया। सेक्स एजुकेशन पर बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। दर्शकों ने इस फिल्म को बहुत सराहा और इस फिल्म को देश के हर
स्कूल में दिखाने की मांग भी की थी। फिल्म में पंकज त्रिपाठी पूजा का समान बेचने वाले दुकानदार हैं और शिव के भक्त हैं। उनके दो बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी। बेटा विवेक स्कूल में पढ़ाई करता है। सेक्स की जानकारी न होने से वो अपने सहयोगियों द्वारा हीनभावना का शिकार हो जाता है। उसके दोस्त उसका स्कूल के शौचालय में हस्तमैथुन करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर देते हैं। वायरल वीडियो के बाद स्कूल प्रशासन विवेक को स्कूल से निकाल देता है। तब पंकज त्रिपाठी अपने बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए कोर्ट का सहारा लेते हैं। पंकज त्रिपाठी और विवेक की इस पिता-पुत्र जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है।
जवानः कुछ दिनों पहले शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ रिलीज हुई। शाहरुख इस फिल्म में दोहरी भूमिका के माध्यम से पिता पुत्र का किरदार बखूबी निभाते दिख रहे हैं। विक्रम राठौर पिता व पुत्र आजाद के दोनों ही
रोल में शाहरुख खान ने अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता है। इस फिल्म का एक डायलॉग बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर बहुत फेमस भी हुआ है। वैसे तो इस फिल्म में छोटे-छोटे मुद्दों को उठाकर एक कहानी बनाई गई है लेकिन फिल्म में पिता-पुत्र का अहम किरदार है जिसे दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया है। यही कारण है कि इस फिल्म ने दुनियाभर में 1100 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया है।
संजूः रणबीर कपूर की यह फिल्म साल 2018 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी, जिसने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा दिया था। आंकड़ों के अनुसार इस फिल्म ने लगभग
586.85 करोड़ रुपए की कमाई की थी। यह फिल्म दिग्गज अभिनेता संजय दत्त की लाइफ पर आधारित थी, जिसे राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित किया गया था जिसमें बाप बेटे की अटूट कहानी को दर्शाया गया है।
पाः अमिताभ, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और परेश रावल ने इस फिल्म में अहम भूमिका निभाई है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में अभिषेक, अमिताभ के पिता बने थे। फिल्म में अमिताभ ने प्रोजेरिया नाम की
बीमारी से पीड़ित बच्चे का किरदार निभाया है। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। इसका निर्देशन आर बाल्की ने किया है।
शहजादा: कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘शहजादा’ भी बाप-बेटे की भावनाओं पर आधारित है। फिल्म में बंटू (कार्तिक) के पिता एक अमीर परिवार के घर में काम करते हैं। एक दिन बंटू को पता चलता है कि असल में वह उस अमीर परिवार का ही बेटा है। इसके बाद वह उस परिवार, खासकर अपने असली पिता के लिए पूरी तरह समर्पित हो जाता है। फिल्म में कार्तिक के साथ कृति भी हैं।
शक्तिः हिंदी सिनेमा जगत में दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन ऐसे कलाकार हैं, जो सिर्फ अपने नाम से ही दर्शकों को अपनी ओर खींच लेते हैं। इन दोनों ही कलाकारों ने भारतीय सिनेमा को ऊंचाई तक पहुंचाने में अपना खास योगदान दिया है। हैरानी की बात है कि लंबे समय तक फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहने के बावजूद दिलीप कुमार के साथ अमिताभ ने मात्र एक ही फिल्म की है। यह फिल्म है ‘शक्ति’ जो 1 अक्टूबर 1982 में रिलीज हुई। फिल्म में स्क्रीन पर दोनों एक्टर पिता-पुत्र की भूमिका में नजर आए। जब ये फिल्म रिलीज हुई थी तो तहलका मच गया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार के साथ राखी और स्मिता पाटिल थी।
नॉट आउटः बाप-बेटे पर आधारित ‘नॉट आउट’ फिल्म की एक अनोखी कहानी है। फिल्म में ऋषि कपूर ने एक बुजुर्ग की भूमिका निभाई थी, जिसका पिता 102 साल का है। फिल्म में पिता अपने बेटे से कहीं ज्यादा ऊर्जावान और जिंदादिल है। पिता की भूमिका में अमिताभ बच्चन हैं।

