entertainment

सुशांत सिंह के नाम उनकी टीम ने लॉन्च किया वेबसाइट, साझा होंगे उनके विचार

सुशांत सिंह के नाम उनकी टीम ने लॉन्च किया वेबसाइट, साझा होंगे उनके विचार

सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने पूरे बॉलीवुड और फैंस को हिला कर रख दिया है। 34 साल की उम्र में यूं चुपचाप चले जाना लोगों के गले से यह बात नहीं उतर रही। लेकिन इस घटना से फिल्म इंडस्ट्री पर कई सवाल उठ रहे हैं। राजपूत की मौत ने फिल्म जगत को आत्मचिंतन करने पर मजबूर कर दिया है। वहीं सवाल खड़ा हुआ है कि आखिर क्यों बाहरी लोगों को इंडस्ट्री में पैर जमाने में संघर्ष करना पड़ता है।

बहरहाल क्या सच है क्या झूठ यह समय के साथ सामने आएगी। लेकिन इस सच को भी नहीं दुत्कारा जा सकता कि सुशांत हमारे बीच अब नहीं है। लेकिन उनसे जुड़ी यादें, फिल्में हैं जिनके जरिए हम उन्हें याद करते रहेंगे। उनकी कमी किसी को महसूस न हो उसके लिए सुशांत की टीम ने एक वेबसाइट सेल्फम्यूजिंग डॉट कॉम (selfmusing.com) लॉन्च किया है।

टीम ने बताया है कि म्यूजिंग सुशांत का सपना था। सुशांत सिंह के आधिकारिक फेसबुक पेज से वेबसाइट का लिंक शेयर करते हुए टीम ने लिखा कि वे एक ऐसा स्पेस बनाना चाहते थे, जहां उनकी ऑडियंस उनके मन में रहे।

टीम ने सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए लिखा, “भले ही वह दूर चले गए हों, लेकिन वह हमारे बीच अब भी जिंदा हैं। उनके सेल्फ म्यूजिंग मोड https://selfmusing.com/ की शुरुआत हो रही है। आपके जैसे फैन्स ही सुशांत के रियल गॉडफादर थे। जैसा कि उनसे वादा किया गया था, इस जगह पर उनके विचारों, उनकी जानकारियों, सपनों और आकांक्षाओं का भंडार होगा, जो वह हमेशा से चाहते थे कि लोग इस बारे में जानें।”

https://www.facebook.com/SushantSinghRajput/posts/1394451147413911

सुशांत बहुत ही संवेदनशील व्यक्ति थे। लोगों के साथ बहुत जल्द घुलमिल जाते थे। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, फिर कोर्स बीच में ही छोड़कर मुम्बई आ गए। वहां से ही सुशांत का स्ट्रगल शुरू हुआ। पहले एक डांस ग्रुप में शामिल हुए फिर एक बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम करने लगे। उसके बाद टेलीविजन में नाम कमाए और फिर टेलीविजन से प्रसिद्धि पाने के उन्होंने सात साल पहले आई फिल्म ‘काई पो चे’ के साथ बॉलीवुड में एंट्री की। फिर उन्होंने एक से बढ़ कर एक फिल्में कर अपने अभिनय का लोहा मनवाया।

वहीं सुशांत की आखिरी फ़िल्म ‘दिल बेचारा’ के लिए सभी फैंस अनुरोध कर रहे हैं कि उनकी इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म के बजाय थ‍िएटर्स पर रिलीज करें। फैंस अब उनकी आख‍िरी फिल्म को एक जश्न के तौर पर देखते हुए इसे बड़े पर्दे पर रिलीज करने की रिक्वेस्ट कर रहे हैं। फैंस लगातार ट्वीट कर कह रहे हैं क‍ि सुशांत सिंह राजपूत की दिल बेचारा को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नहीं बल्क‍ि थ‍िएटर्स पर रिलीज किया जाए।

You may also like

MERA DDDD DDD DD