Country

चुनाव खत्म होते ही बढ़ गए गैस के दाम

देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म हो गए हैं। जिसके बाद से ही एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए। ये बढ़ोतरी 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की है। इसके रेट में 21 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया गया है। 1 दिसंबर 2023 से राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए 1796.50 रुपये चुकाने होंगे जबकि इससे पिछले महीने एलपीजी गैस के दाम 1775.50 रुपये प्रति सिलेंडर पर थे।

सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस के दाम में कोई इजाफा नहीं किया गया है। आम रसोई गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को ना तो राहत मिली है और ना ही कोई बदलाव इनके गैस सिलेंडर के रेट पर किया गया है।

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 दिसंबर से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए

मुंबई 1749.00 रुपये
दिल्ली 1796.50 रुपये
कोलकाता 1908.00 रुपये
चेन्नई 1968.50 रुपये

पिछले महीने 1 नवंबर को भी एलपीजी सिलेंडर के दाम में 100 रुपये से ज्यादा का इजाफा किया गया था। एलपीजी के ये दाम 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर पर बढ़े थे। एक अक्टूबर को एलपीजी 1731.50 रुपये पर थी जबकि 1 नवंबर को इसके रेट 101.50 रुपये महंगे हुए थे और ये 1833 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया था। इसके बाद 16 नवंबर को कमर्शियल गैस के दाम कम हुए थे और ये 57.05 रुपये सस्ता होकर 1775.50 रुपये पर आ गया था।

कमर्शियल गैस के महंगा होने का असर असर खाने-पीने की इंडस्ट्री और रेस्टोरेंट कारोबार पर भी देख सकता है। आम जनता के लिए बाहर खाना-पीना और महंगा होने वाला है और उनकी आउटिंग पर होने वाला बजट महंगा होगा।

 

यह भी पढ़ें : चुनाव आयोग ने किए करोड़ों रुपए जब्त

You may also like