आज देर शाम राज्यसभा सांसद केटीएस तुलसी के एक भ्रामक ट्वीट के चलते कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा के निधन की अफवाहें फैल गई । पूरे देश में यह खबर आग की तरह फैली । हालाकि कुछ देर बाद ही केटीएस तुलसी ने अपने ट्वीट को हटा दिया। राज्यसभा सांसद और पूर्व राज्यपाल रहे मोतीलाल वोरा के पुत्र अरुण वोरा ने इस मामले में खुद आगे आकर स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि उनके पिताजी बिल्कुल स्वस्थ है और एम्स में इलाज करा रहे हैं।
वही दुसरी तरफ वरिष्ठ कांग्रेसी मोतीलाल वोरा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना परिवार सहित पूरे राजनीतिक गलियारे और देशभर में की जा रही है। सभी को उनके जल्द स्वस्थ होकर लौटने का इंतजार है।

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद मोतीलाल वोरा फिलहाल ठीक हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। आज ही उन्हें आईसीयू से बाहर दूसरे कक्ष में शिफ्ट कर दिया गया है। मोतीलाल वोरा के पुत्र अरूण वोरा के अनुसार ऐसी खबर से वे स्वयं बदहवास हो गए थे। उनके बाबूजी पूरी तरह से ठीक है। ऐसी गलत जानकारी और समाचारों से उन्हें दुख हुआ है। अरूण वोरा ने स्पष्ट किया है कि बाबूजी ठीक हैं और उन्हें किसी तरह के ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत नहीं है। वे दिल्ली स्थित एम्स हॉस्पिटल में पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

