Country

संजय सिंह के अध्यक्ष बनने पर साक्षी मलिक ने छोड़ी कुश्ती

बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी माने जाने वाले संजय सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ में चुनाव जीत कर 21 दिसंबर को संघ के अध्यक्ष बने हैं । बृजभूषण खेमे ने 15 में से 13 पदों पर जीत हासिल की है। संजय सिंह के संघ अध्यक्ष बनते ही पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती त्यागने का ऐलान कर दिया। साक्षी मलिक ने आरोप लगाते हुए कहा कि संजय सिंह और बृजभूषण बिजनेस पार्टनर हैं। उन्होंने कुश्ती त्यागने की घोषणा करते हुए कहा कि लड़ाई लड़ी, पूरे दिल से लड़ी लेकिन अगर प्रेसिडेंट बृजभूषण जैसे आदमी ही रहता है जो उसका बिजनेस पार्टनर है, वो अगर इस फेडरेशन में रहेगा तो मैं अपनी कुश्ती को त्यागती हूं। इसके अतिरिक्त साक्षी मलिक ने देशवासियों को धन्यवाद दिया। गौरतलब है कि बीबीसी की एक रिपोर्ट में संजय सिंह खुद कहते हैं कि बृजभूषण शरण सिंह और उनके पारिवारिक ताल्लुकात हैं। वे दोनों पिछले तीन दशक से एक-दूसरे के साथ काम कर रहे हैं।

 

संजय सिघ ने अपनी इस जीत को हजारों पहलवानों की जीत बताया है। उन्होंने कहा है कि यह देश के उन हजारों पहलवानों की जीत है जिन्होंने पिछले 7-8 महीनों में नुकसान उठाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजनीति के बारे में पूछे जाने पर संजय ने कहा कि हम राजनीति का जवाब राजनीति और और कुश्ती का जवाब कुश्ती से देंगे।

 

देर से हुए भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव में संजय सिंह के पैनल ने ज्यादातर पदों पर आसानी से जीत हासिल की है। 21 दिसंबर को हुए चुनाव में संजय सिंह को चालीस वोट मिले, वहीं उनकी विपक्षी प्रतिद्वंद्वी अनीता श्योरण को सात वोट मिले। राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता अनीता श्योराण का इस पद के लिए आरएसपीबी के पूर्व सचिव प्रेमचंद लोचब ने दर्शन लाल को 27-19 वोटों से पछाड़ा है। इसके अतिरिक्त प्रदर्नकारी पहलवानों के करीबी माने जाने वाले देवेंदर सिंह कादियान ने आईडी नानावटी को 32-15 मतों से हराकर वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर दावा किया।

कौन हैं संजय कुमार सिंह

 

भारतीय कुश्ती महासंघ के नए अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के कुश्ती संघ और राष्ट्रीय कुश्ती संघ दोनों में पदाधिकारी रहे हैं। संजय कुमार साल 2019 में भारतीय कुश्ती संघ की कार्यकारी कमिटी में संयुक्त सचिव चुने गए थे। अध्यक्ष संजय सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के चंदौली के रहने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार संजय सिंह साल 2008 में वाराणसी कुश्ती संघ के जिला अध्यक्ष बने थे। 2009 में उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ बना तो बृज भूषण शरण सिंह प्रदेश अध्यक्ष बने और संजय सिंह उपाध्यक्ष बने। ऐसा कहा जाता है कि पूर्वांचल की महिला पहलवानों को आगे लाने में संजय सिंह की अहम भूमिका रही है।

 

यह भी पढ़ें : FIR दर्ज होने के बाद बोले WFI चीफ बृजभूषण शरण सिंह

You may also like

MERA DDDD DDD DD