आचार संहिता के बावजूद मिशन शक्ति की जानकारी टेलीविजन पर खुद प्रधानमंत्री के जरिए दिये जाने की शिकायत टांय-टांय फुस्स हो गयी है। अगर निर्वाचन आयोग कम्युनिस्ट पार्टी की इस शिकायत पर प्रधानमंत्री को दोषी मानता तो निश्चित तौर पर विपक्ष को मौजूदा चुनाव में एक बड़ा मुद्दा मिल सकता था। लेकिन निर्वाचन आयोग ने मिशन शक्ति पर देश के नाम संबोधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट दे दी है। मोदी को क्लीन चिट देने से पहले निर्वाचन आयोग ने जांच के बिंदुओं को भी उजागर किया है। जिसमें बताया गया है कि प्रधानमंत्री का संबोधन सजीव प्रसारण नहीं था। एक न्यूज एजेंसी को दिये गये भाषण को ही देश के 60 से अधिक चैनलों से एक साथ प्रसारित किया था। प्रधानमंत्री के इस संबोधन से चुनाव आचार संहिता उल्लंघन नहीं हुआ है।
You may also like
Latest news
अखिल भारतीय जाट आरक्षण समिति ने नौ जिलों में 16 अगस्त से जाट आरक्षण आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। जबकि इनेलो ने...
Read More
Latest news
यूपी सरकार के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को तत्काल अपने-अपने जनपद में महिला संरक्षण गृह और बाल संरक्षण...
Read More
Latest news
भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया. उन्होंने आतंकवाद के लिए पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई....
Read More
Latest news
करतारपुर कॉरिडोर के मसले पर भारत और पाकिस्तान की तकनीकी टीमों ने मंगलवार को बैठक की। इसमें दोनों देशों के इंजीनियरों के अलावा सर्वे...
Read More