Latest news

‘मिशन शक्ति’ पर देश के नाम सम्बोधन पर निर्वाचन आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट दे दी है

आचार संहिता के बावजूद मिशन शक्ति की जानकारी टेलीविजन पर खुद प्रधानमंत्री के जरिए दिये जाने की शिकायत टांय-टांय फुस्स हो गयी है। अगर निर्वाचन आयोग कम्युनिस्ट पार्टी की इस शिकायत पर प्रधानमंत्री को दोषी मानता तो निश्चित तौर पर विपक्ष को मौजूदा चुनाव में एक बड़ा मुद्दा मिल सकता था। लेकिन निर्वाचन आयोग ने मिशन शक्ति पर देश के नाम संबोधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट दे दी है। मोदी को क्लीन चिट देने से पहले निर्वाचन आयोग ने जांच के बिंदुओं को भी उजागर किया है। जिसमें बताया गया है कि प्रधानमंत्री का संबोधन सजीव प्रसारण नहीं था। एक न्यूज एजेंसी को दिये गये भाषण को ही देश के 60 से अधिक चैनलों से एक साथ प्रसारित किया था। प्रधानमंत्री के इस संबोधन से चुनाव आचार संहिता उल्लंघन नहीं हुआ है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like