Country

कर्नाटक पूर्व मुख्यमंत्री पर यौन उत्पीड़न का आरोप

साल 2008 कर्नाटक को लेकर भाजपा की लिए यादगार रहा है। इस दौरान बीजेपी कर्नाटक में पहली बार स्थापित हुई। दक्षिण भारत कर्नाटक में बीजपी की स्थापना बीएस येदियुरप्पा ने की। बीएस येदियुरप्पा इस राज्य के लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के लिए 2008 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव ऐतिहासिक था। यह पहली बार था, जब भाजपा ने दक्षिण भारत के एक राज्य में अपनी सरकार बनाई थी। तब कर्नाटक में बीजेपी की कमान बीएस येदियुरप्पा के पास थी और वही मुख्यमंत्री बने थे। हाल ही में कर्नाटक पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा एक बार फिर सुर्ख़ियों में है। कर्नाटक में भाजपा की रीढ़ माने जाने वाले बीएस येदियुरप्पा पर कथित यौन शोषण का आरोप लगाया गया है।

 

पूर्व मुख्य्मंत्री के खिलाफ 17 साल की एक नाबालिग़ लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोपों पर बेंगलूरू के एक थाने में मामला दर्ज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार भाजपा वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ पॉक्सो और भारतीय दंड सहिंता की धारा 354 (A) के तहत मामला दर्ज हुआ है। यह मामला नाबालिग की माँ ने दर्ज करवाया है। बेंगलूरू की सदाशिवनगर पुलिस ने ये मामला दर्ज किया है। खबरों अनुसार बालिका के साथ कथित यौन उत्पीड़न 2 फरवरी को हुआ। जब एफआईआर दर्ज कराने वाली महिला और उनकी बेटी धोखादड़ी के एक मामले में मदद मांगने के लिए येदुयुरप्पा के पास गई थी। नाबालिग की माँ ने अपने बयान में बताया कि उसकी बेटी का बलात्कार किया गया था लेकिन उस मामले में उसे इंसाफ नहीं मिल पा रहा था, जिस वजह से वह येदियुरप्पा से मदद मांगने दो फरवरी को उनके घर पर गई।

 

शिकायत जानने के बाद 81 साल के येदियुरप्पा उसकी बेटी को एक कमरे में ले गए, दरवाजा बंद कर दिया और वहां उसका यौन शोषण किया। महिला ने यह भी बताया कि जब उसने येदियुरप्पा का विरोध किया तो उन्होंने कहा कि वह जांच कर रहे थे कि लड़की के साथ वाकई बलात्कार हुआ है या नहीं। इसके अतिरिक्त एफआईआर में यह भी लिखा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री ने बाद में माफी मांगी और महिला से कहा कि वह इस बारे में किसी को ना बताए। इस मामले को लेकर येदयुरप्पा के कार्यालय से एक बयान जारी किया गया है जिसमें 53 मामलों को लेकर एक लिस्ट जारी की गई है ,जिसमें शिकायत कर्ता महिला ने अलग-अलग ,कारणों से केस दाखिल करवाया है। येदयुरप्पा के दफ्तर से जारी बयान में कहा गया है कि इस महिला को इस तरह की शिकायत करने की आदत है। गौरतलब है कि साल 2008 से 2011 और 2019 से 2021 के अलावा अल्प अवधि के लिए मई 2018 के दौरान भी राज्य की कमान संभाली है।

 

यह भी पढ़ें : फिर गहराने लगा विवाद

You may also like

MERA DDDD DDD DD