Indian Economy

पेटीएम की सुविधाएं बंद

पेटीएम काफी समय से सुर्खियों में बना हुआ है। भारतीय रिज़र्व बैंक के द्वारा पेटीएम बैंक पर लगाई गई पाबंदियों के कारण पेटीएम की हालत खस्ता हो गई है। आज यानी 15 मार्च 2024, तक आरबीआई ने पेटीएम बैंक के इस्तेमाल करने की आखरी तारिख तय की थी। जिसके कारण पेटीएम की सर्विस को लेकर पेटीएम यूजर काफी कन्फ्यूज है। इसलिए हम यूज़र्स को बताना चाहेंगे कि पेटीएम के पेटीएम बैंक की सुविधाये और फास्टैग की सुविधाएं यूज़र्स को आज से मिलना बंद हो जाएँगी। यानी वह आज के बाद इन सुविधाओं का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

पेटीएम पेमेंट बैंक

पेटीएम यूज़र्स आज से पेटीएम पेमेंट्स बैंक से जुड़ी सर्विस का फायदा नहीं ले पाएंगे। आज पेटीएम पेमेंट बैंक में यूज़र्स के जितने भी पैसे हैं उन्हें निकालना अनिवार्य है यदि ऐसा नहीं किया गया तो यूज़र्स इन पैसों से किसी तरह की कोई भी ट्रांसेक्शन नहीं कर पाएंगे। लेकिन सभी यूज़र्स पेटीएम ऐप का इस्तेमाल थर्ड पार्टी ऐप की तरह जारी रख सकते हैं। पेटीएम यूजर आसानी से पेटीएम ऐप का इस्तेमाल कर क्रेडिट कार्ड बिल, मोबाइल रिचार्ज जैसे सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

पेटीएम क्यूआर कोड से लेकर साउंड बॉक्स और कार्ड मशीन के जरिये हो रहे पेमेंट में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। यूजर इन सर्विस का लाभ आसानी से उठा सकते हैं। पेटीएम ऐप पर मिल रही इंश्योरेंस (जैसे-कार इंश्योरेंस, हेल्थ इंश्योरेंस, न्यू इंश्योरेंस पॉलिसी) सर्विस का फायदा उठा सकते हैं। इन सर्विस पर आरबीआई के प्रतिबंधों का कोई असर नहीं पड़ेगा।

अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं को आप पेटीएम मनी के जरिये आसानी से इक्विटी, म्यूचुअल फंड या एनपीएस में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। डिजिटल गोल्ड खरीदना या फिर बेचने की सर्विस 15 मार्च के बाद भी जारी रहेगी। यूजर पहले की तरह इस सर्विस का फायदा उठा सकते हैं। पेटीएम वॉलेट या फिर किसी दूसरे बैंक के जरिये यूजर आसानी से यूपीआई का इस्तेमाल कर सकते हैं।

फास्टैग

फास्टैग को लेकर भी आरबीआई के द्वारा प्रतिबन्ध लगाया गया है। यूज़र्स पेटीएम ऐप  15 मार्च के बाद नहीं कर पाएंगे। हालांकि, आप पेटीएम ऐप से बाकी बैंकों के फास्टैग खरीद सकते हैं। इसको लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि ‘यूजर को अपना पेटीएम फास्टैग पोर्ट या फिर डिएक्टिवेट करवा लेना चाहिए। फास्टैग डिएक्टिवेट होने के बाद यूजर को फास्टैग सिक्योरिटी मनी वापस मिल जाएगी।’

You may also like

MERA DDDD DDD DD