भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा पर विवादित टिप्पणी करके आजम खान घिर गए हैं। जयाप्रदा के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने पर आजम खान के खिलाफ शाहबाद थाने में केस दर्ज किया गया है। IPC की धारा 509 और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 125 में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
