भाजपा में एक ऐसा वर्ग है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मन से स्वीकार नहीं करता है। दिक्कत यह है कि वह वर्ग मोदी की खुलकर खिलाफत भी नहीं कर सकता है। अब भाजपा में एक वर्ग ऐसा भी सामने आ रहा है जो मोदी के बजाय नितिन गडकरी को प्रधानमंत्री पद पर देखना चाहता है। हालांकि यह बात गाहे-बगाहे लंबे समय से कही जाती रही है। जब कभी भी नितिन गडकरी पार्टी लाईन से इतर बोलते हैं तो बड़े जोर से चर्चा चलती है कि वह अगले पीएम बनने की रिहर्सल कर रहे हैं। अब एक बार फिर इस बात को भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने हवा दे दी है। उन्होंने बड़े तार्किक ढंग से यह बात कही। उनके अनुसार अगर भाजपा 220 से 230 सीटंे जीतती है और एनडीए में शामिल पार्टियों को भी 30 सीटें मिलती हैं तो जादुई आंकडे़े तक पहुंचने के लिए कम से कम 50 सीटें और चाहिए। ऐसे में वह बसपा सुप्रीमो मायावती के समर्थन की बात करते हैं। साथ ही इशारा भी करते हंै कि मायावती मोदी के बजाय गडकरी के नाम पर समर्थन देने के लिए सहमत हो सकती हैं। हालांकि भाजपा में यह अफवाह पहले से ही उड़ती रही है कि अगर पार्टी लोकसभा चुनाव में बहुमत में नहीं आती है तो मोदी के बजाय किसी और को पीएम बनाया जा सकता है।
गडकरी बनेंगे पीएम

