entertainment

इन दिनों मालदीव में अपनी वेकेशन एंजॉय कर रही आलिया भट्ट 

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों मालदीव में अपनी वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। अब उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें उनका बोल्ड लुक देखने को मिल रहा है। अभिनेत्री आलिया भट्ट की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। जिनमें वो समुद्र किनारे बैठी डार्क सनग्लासेस लगाए एंजॉय करती नजर आ रही हैं, उन्होंने तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर एक खास कैप्शन भी लिखा है।

तस्वीरों में एक्ट्रेस आलिया भट्ट प्रिंटेड बिकिनी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनके फैंस उनकी इन फोटोज को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिनमें वो काफी क्यूट लग रही थी। फोटोज शेयर कर उन्होंने ‘वर्जीनिया वुल्फ’ के कोट्स को भी लिखा है,  ‘मैं साइलेंस के बारे में एक उपन्यास लिखना चाहती हूं, उन्होंने कहा, उसके बारें जो लोग सोचते हैं पर कभी बोलते नहीं हैं।’ आपको बता दें कि आलिया भट्ट ने फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में अहम रोल निभाएं हैं। अगर बात उनके वर्कफ्रंट की करें तो आलिया इस साल बैक टू बैक कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। फिलहाल वो अपनी आगामी फिल्म ‘गंगूबाई कठियावाड़ी’ की शूटिंग कर रही हैं, इस फिल्म को संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनाया जा रहा है। आलिया कभी पूल में तो कभी समुंदर में अपनी गर्लगैंग के साथ मौज-मस्ती करती नजर आ रही है। 

You may also like