दिल्ली विधानसभा चुनाव में केवल चार दिन बाकी है। कांग्रेस, बीजेपी और आज मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने अपने-अपने मेनिफेस्टो जारी कर दिए। अपनी पार्टी का मेनिफेस्टो जारी करते हुए अरविन्द केजरीवाल ने बीजपी पर जमकर हमाला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास दिल्ली के लिए कोई मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं है। उन्होंने भाजपा को ललकारते हुए कहा कि बीजेपी वाले कल एक बजे तक मुख्यमंत्री का चेहरा सामने कर देते है तो मैं उससे बहस करने के लिए तैयार हूँ।
आम आदमी पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में ये 10 वादे किए हैं:
- बिजली योजना के तहत 24 घंटे लगातार बिजली दी जाएगी। दिल्ली के निवासियों को 200 यूनिट फ्री मुफ्त बिजली दी जाएगी।
- वासियों को को 24 घंटे शुद्ध पीने के पानी की सुविधा दी जाएगी। दिल्ली में पानी का साफ होना लोगों के लिए बड़ी समस्या है। ऐसे में केजरीवाल का वादा है कि वह हर परिवार को 20 हजार लीटर मुफ्त पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
- दिल्ली के हर बच्चे के लिए विश्वस्तरीय शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी। दिल्ली के स्कूलों को और ज्यादा बेहतर बनाया जाएगा।
- दिल्ली के हर परिवार को आधुनिक अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिक के जरिए इलाज की समुचित व्यवस्था करने का अरविंद केजरीवाल ने गारंटी लिया है।
- 1,000 से अधिक बसें दिल्ली की सड़कों पर होंगी। 500 किलोमीटर लंबा मेट्रो का नेटवर्क तैयार किया जाएगा। महिलाओं के साथ-साथ छात्रों को भी बस में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी।
- प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली में 2 करोड़ पेड़ लगाएं जाएंगे। स्कूलों के आसपास वैक्यूम क्लीनर से धूल-मिट्टी साफ कराने की व्यवस्था होगी।
- कूड़े को साफ कर 5 साल में दिल्ली को चमका देंगे। सड़क पर जमा कूड़े कचरे भी हटाए जाएंगे।
- दिल्ली के चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी लगवाए जाएंगे। हर गली में स्ट्रीट लाइट लगेगी। बसों में मार्शल की तरह मोहल्ला मार्शल की व्यवस्था शुरू की जाएगी।
- कच्ची कॉलोनी में सड़क, नाली, गली, पानी, सीवर, मोहल्ला क्लीनिक और सीसीटीवी की सुविधा देने की गारंटी है।
- गरीब लोगों के लिए झुग्गी-झोपड़ी के पास पक्के मकान होंगे। वहीं, मेनिफेस्टो को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हफ्ते, दस दिन के बाद मेनिफेस्टो भी रिलीज कर देंगे।

रविवार को कांग्रेस ने भी अपना मेनिफेस्टो जारी किया था जिसमें ये वादे किए:
- युवा स्वाभिमान योजना के तहत ग्रेजुएट को 5,000 व पोस्ट ग्रेजुएट को 7,500 रुपये महीना बेरोजगारी भत्ता मिलेगा।
- राजीव गांधी इंटर्नशिप योजना शुरू की जाएगी, स्पोटर्स बिल लाया जाएगा।
- स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फंड के तहत 5000 करोड़ का फंड दिया जाएगा।
- विकलांगता पेंशन 5000 रुपये महीना तक बढ़ाकर शीला पेंशन योजना के बराबर की जाएगी।
- सीएए के खिलाफ कांग्रेस पार्टी 21 फरवरी तक सुप्रीम कोर्ट जाएगी।
- सरकार बनने के छह महीने के अंदर लाया जाएगा मजबूत लोकपाल बिल।
- कुल बजट की 25 फीसद राशि प्रदूषण नियंत्रित करने में खर्च की जाएगी।
- सफाई कर्मियों को पर्यावरण रक्षक बनाया जाएगा।
- शीला पेंशन योजना शुरू की जाएगी, बुजुर्गों को 5000 रुपये पेंशन देंगे।
- वरिष्ठ नागरिकों और पंजीकृत युवाओं को सरकारी एप से कनेक्ट रखा जाएगा।
- अनधिकृत कॉलोनियों के लिए पांच सालों में 35,000 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
- जहां झुग्गी वहीं मकान’ स्कीम के तहत तोड़े बिना नया मकान दिया जाएगा।
- स्वास्थ्य सुविधाएम्स जैसे 5 सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनेंगे, 5000 मैटरनिटी बेड बढ़ाएंगे।
- ग्रामीण इलाके में दो नए मेडिकल कॉलेज वर्तमान कॉलेजों में 300 सीटें बढ़ाएंगे।
- महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33 फीसद आरक्षण मिलेगा।
- महिला हेल्पलाइन 181 फिर से शुरू होगी।
- गरीब परिवार की स्नातक लड़कियों को शादी में एक लाख एक शगुन।
- महिला अपराध के निवारण के लिए 63 फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाई जाएंगी।
- उत्तम शिक्षा का अधिकार लागू करेंगे ताकि दिल्ली में स्कूली बच्चों को विश्वस्तरीय शिक्षा मिले।
- छह महीने में स्कूलों में 11,000 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।
- 300 यूुनिट बिजली मुफ्त, बिजली टैरिफ योजना लागू करेंगे और बचाई गई बिजली के लिए तीन रुपये प्रति यूनिट कैशबैक मिलेगा।
- पानी 20,000 लीटर स्कीम में कैशबैक, बचत पर 30 पैसे प्रति लीटर कैशबैक मिलेगा।10,000 लीटर पानी की बचत पर 3000 रुपये मिलेंगे।
- स्टार्टअप शुरू करने को बीपीएल परिवार के एक सदस्य को 25 लाख रुपये मिलेगा।
- राहुल गांधी की न्याय योजना के तहत पांच लाख परिवारों को सालाना 72 हजार रुपये प्रति परिवार आर्थिक मदद मिलेगा।
- ई-रिक्शा का लोन नहीं चुका पाने वालों को किस्त चुकाने के लिए सब्सिडी मिलेगा।
- दलित परिवारों को पांच लाख रुपये तक का लोन बिना जमानत मिलेगा।

सबसे पहले बीजेपी ने अपना मेनिफेस्टो शनिवार को जारी किया था जिसमें इस तरह के वादे किए हैं:
- दस नए कॉलेज और 200 नए स्कूल दिल्ली में बनाएंगे।
- नौवीं कक्षा के छात्रों को साइकिल देंगे।
- गरीब विधवा की बेटी की शादी के लिए 51 हजार रुपये उपहार देंगे।
- हम अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में कम से कम 10 लाख बेरोजगारों को रोजगार देंगे।
- दिल्ली को भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी सरकार देंगे, सीधा सा मतलब है मोदी सरकार की यही पहचान है, अभी जो पिछले 5 साल से सरकार है उसमें आधे मंत्री और विधायक या तो बेल पर हैं या तो आरोप सिद्ध हो चुका है।
- गरीबों को दो रुपये किलो आटा देंगे।
- नई अधिकृत कॉलोनियों के विकास के लिए कॉलोनी डेवलपमेंट बोर्ड बनाएंगे। इस विकास को प्राथमिकता देंगे।
- गरीबों की लड़की का अकाउंट 21 साल में 2 लाख रुपये।
- कॉलेज जाने वाली छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी।
- कूड़े के पहाड़ को खत्म करेंगे।
- तीन से पांच साल में टैंकर मुक्त दिल्ली, नल से जल देंगे।

