भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने के बाद अब उत्तर प्रदेश कॉडर के आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह क्या करेंगे इस पर सभी की नजर है। चर्चा है कि अभिषेक सिंह लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर जौनपुर से किस्मत आजमा सकते हैं। उनकी पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल वर्तमान में बांदा की जिलाधिकारी हैं। लंबे समय से बिना पद के रह रहे अभिषेक ने गत सप्ताह आईएएस से इस्तीफा दे दिया है। अभिषेक ने पिछले दिनों जौनपुर में गणेशोत्सव का आयोजन भी किया था, जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी शामिल हुए थे। अब अभिषेक के इस्तीफे के बाद चर्चा का बाजार गर्म हो गया है कि अभिषेक राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगे। लोकसभा चुनाव में भाजपा को जौनपुर से मजबूत प्रत्याशी की तलाश भी है। अभिषेक सिंह के पिता कृपाशंकर सिंह भी सेवानिवृत्त आईपीएस हैं। उनका जौनपुर में खासा वर्चस्व बताया जाता है। जौनपुर संसदीय क्षेत्र ठाकुर और यादव बिरादरी के लिए मुफीद है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD