entertainment

फंड देने के बाद शाहरुख ने क्वारंटाइन सेंटर के लिए पेश की अपनी 4 मंजिला बिल्डिंग

फंड देने के बाद शाहरुख ने अब क्वारंटाइन सेंटर के लिए पेश की अपनी 4 मंजिला बिल्डिंग

कोरोना वायरस के कहर में हर व्यक्ति मदद के लिए आगे आया है। सलमान खान और कई जानेमाने बॉलीवुड स्टार इस संकट की घड़ी में मदद को आगे आए। अब शाहरुख खान ने कोरोना के खिलाफ जंग के लिए फिर से एक बड़ा कदम उठाया है। किंग खान ने पिछले गुरुवार को प्रधानमंत्री राहत समेत कई राज्यों को भारी राशि डोनेट करने का एलान किया था। शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान ने अब अपने 4 मंजिले पर्सनल ऑफिस को क्वारंटीन केंद्र बनाने का फैसला किया है। जहां महिलाओं, बच्चे और बुजुर्ग लोगों का ध्यान रखा जाएगा। इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर दी।

शाहरुख खान ने कोरोना से जंग लड़ने के लिए 7 अलग-अलग कॉज के लिए डोनेशन दी है। हालांकि, उन्होंने अपने योगदान के एमाउंट का खुलासा नहीं किया है। शाहरुख ने पीएम केयर्स फंड में भी डोनेट किए हैं। साथ ही उनकी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी ‘रेड चिलीज’ की तरफ से ट्वीट किया गया। इस ट्वीट में लिखा है, “कोलकाता नाइट राइडर्स के को-ऑनर शाहरुख खान, गौरी खान, जूही चावला मेहता और जय मेहता ने पीएम केयर्स फंड में योगदान का संकल्प लिया है।”

5500 परिवार को खाना खिलाने का संकल्प

इसके साथ ही रेड चिलीज के मालिक शाहरुख खान और गौरी खान ने महाराष्ट्र सीएम राहत फंड में भी योगदान दिया है। उन्होंने हेल्थ केयर वर्कर्स के सपोर्ट और सुरक्षा के लिए 50,000 पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट यानी पीपीई भी उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है। मीर फाउंडेशन के साथ मिलकर शाहरुख ने मुंबई के 5500 परिवारों को पूरे एक महीने के लिए खाना खिलाने का संकल्प लिया है। उन्होंने गरीब और दिहाड़ी मजदूरों को एक महीने तक मील किट्स उपलब्ध कराने की बात कही है।

महाराष्ट्र के सीएम ने कहा धन्यवाद

शाहरुख खान के डोनेट करने के बाद महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने शाहरुख खान और गौरी खान को ट्वीट कर धन्यवाद कहा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, “धन्यवाद शाहरूख खान जी और गौरी खान जी।”

https://twitter.com/CMOMaharashtra/status/1245720388828647424?s=19

 

मुख्यमंत्री को जवाब शाहरुख खान ने मराठी में दिया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “सर हम सब एक परिवार हैं…और इस समय स्वस्थ रहने के लिए हमें एक साथ रहना चाहिए।”

 

दिल्ली के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द ने भी कहा शाहरूख कान का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने ट्वीट किया, “आपके भले शब्दों के लिए थैंक यू शाहरुख जी। आपके योगदान से इस मुश्किल घड़ी में कई लोगों का भला होगा।”

इसके जवाब में शाहरुख खान ने ट्वीट कर लिखा, “सर आप तो दिल्लीवाले हो, थैंक यू मत करो, हुक्म करो । अपने दिल्लीवाले भाईयों और बहनों के लिए हम लगे रहेंगे।ईश्वर ने चाहा तो जल्द ही इस क्राइसिस से हम जीत कर निकलेंगे। आपकी मेहनती टीम को भगवान और शक्ति दे सर।”

शाहरुख खान के इस योगदान को सुनकर उनके एक फैन ने जो किया है वो लाजवाब है। उनके फैन ने एक पेज बनाया है जिसका का नाम है- SRK Universe Fan Club । उनके फैन ने अपने फैन क्लब पेज पर एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें लिखा है, “हम इतना तो कर सकते हैं। शाहरुख खान के पदचिन्हों को फॉलो करते हुए PM Care Fund में एक छोटा-सा योगदान”।

इस पोस्ट के साथ शाहरुख खान के फैन ने कुछ स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं। स्क्रीनशॉट में पीएम केयर्स फंड में 1 लाख रुपए डोनेशन किए गए हैं। जो शाहरुख के फैन ने किए हैं। ये फैन शाहरुख खान के डोनेशन देने के कदम से इतना प्रभावित हुआ कि खुद भी कोरोना के खिलाफ हिस्सा लेने का फैसला किया। इस ट्वीट में फैन ने शाहरुख खान और रेड चिलीज को भी टैग किया है।

https://twitter.com/SRKUniverse/status/1246122448677998598?s=19

वहीं इस पहल पर ‘एक साथ फाउंडेशन’ (Ek Saath Foundation) ने ट्वीट भी किया है और कहा, “हम सभी शाहरुख खान और मीर फाउंडेशन की असीम उदारता और समर्थन के लिए बहुत आभारी हैं। हम 5500 दिहाड़ी मजदूरों और उनके परिवारों को इन कठिन समय में एक महीने तक पर्याप्त राशन उपलब्ध कराएंगे।”

गौरतलब है कि शहहरुख खान ने सरकारी कोष से लेकर 50,000 पीपीई किट, मुंबई के 5500 परिवारों की खाद्य आवश्यकताओं, 10,000 लोगों के लिए 3 लाख भोजन किट, दिल्ली में 2500 दिहाड़ी मजदूरों के लिए किराने और 100 एसिड सर्वाइवर को आर्थिक मदद प्रदान करने तक और अब 4 मंजिले पर्सनल ऑफिस को क्वारंटीन केंद्र बनाने का फैसला से लोगों के नज़र में मिशाल कायम कर दी है। लोग प्रेरित होकर मदद के लिए आ रहे हैं।

You may also like