entertainment

‘‘सड़क-2 में आलिया भट्ट करेंगी नकली बाबा का भांडाफोड़’’

महेश भट्ट की फिल्म ‘सड़क’ के सीक्वल की तैयारी शुरू हो चुकी है। जिसमें आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म में वह एक ढोंगी बाबा की असलियत का भांडाफोड़ करती दिखाई देंगी। महेश भट्ट सड़क के सीक्वल के साथ 20 साल बाद डायरेक्शन के क्षेत्र में वापसी कर रहे हैं। पूजा भट्ट ने ‘सड़क’ फिल्म में लीड़ रोल किया था और वह सड़क के सीक्वल में भी दिखाई देंगी।
पिछले हफ्ते ही पूजा ने बताया कि गुलशन ग्रोवर को फिल्म का पहला फाइनल ड्राफ्ट दिया गया है साथ ही यह भी पता चला है कि इस फिल्म में आलिया का किरदार एक नकली बाबा का भांडा फोड़ करेगा जो एक आश्रम चलते हैं। इसमें संजय दत्त भी आलिया का साथ देंगे। संजय ने महेश भट्ट के साथ अपने रोल की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।
इस फिल्म के बारे में महेश भट्ट ने बताया ‘यह फिल्म प्यार, हार और मुक्ति के बारे में है। यह बहुत शानदार कहानी के साथ संवेदनशील मुद्दों को छुएगी। बता दें कि गुलशन ग्रोवर 1999 में यानी अब से करीब 20 साल पहले एक्शन थ्रिलर फिल्म कारतूस में काम कर चुके हैं। जब महेश भट्ट से पूछा गया कि क्या गुलशन ग्रोवर फिल्म में फर्जी बाबा का रोल निभायेंगे? तो उन्होंने कहा नहीं, लेकिन उनका अहम किरदार है। बाबा का रोल करने वाले एक्टर का नाम अभी नहीं बताया जा सकता। उन्होंने बताया कि 90 के दशक की ‘सड़क’ फिल्म में दर्शकों को जैसा इमोशनल जुड़ाव महसूस हुआ था। वैसा ही इस फिल्म से होगा संजय दत्त का किरदार तब 32 साल का था और अब वह 54 साल का होकर लौटेगा।
‘सड़क-2’ में आलिया भट्ट का लुक होगा बिना मेकअप वाला। आलिया भट्ट अब पिता महेश भट्ट की अगली फिल्म ‘सड़क-2’ में नजर आने वाली हंै जिनमें उनका लुक बिना मेकअप के होगा। इस फिल्म से बाप-बेटी की जोड़ी पहली बार काम कर रही है। जब से पिता महेश भट्ट व बहन पूजा भट्ट के साथ फिल्म को लेकर अनाउंसमेंट किया है। तब से फैन्स इसे लेकर काफी उत्साहित है। बता दंे कि पहली बार आलिया अपने पिता और बहन के साथ काम करने जा रही हंै।
आॅरिजनल फिल्म में पूजा भट्ट के साथ संजय दत्त नजर आए थे। अब ‘सड़क-2’ में आदित्य राय कपूर, गुलशन ग्रोवर, मकरंद देश पांडे लीड रोल में होंगे। यह फिल्म 10 जुलाई 2020 को रिलीज होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like