world

क्या 2022 में धरती पर आएंगे Aliens ?

Alien

कई वर्षों से टाइम ट्रैवेलिंग पर बहस होती रही है और अब तक जारी है। टाइम ट्रैवेलिंग को ज्यादातर हमने फिल्मों और काल्पनिक तौर पर देखा है। लेकिन टाइम ट्रैवेलिंग कितनी संभव है इस पर कई विवाद हैं।

टाइम ट्रैवलिंग मतलब वक्त में आगे या फिर पीछे की ओर यात्रा करना। कई लोग इसे सच्चाई मानते हैं जबकि कुछ लोग इसे मनगढ़ंत कहानियां और काल्पनिक दृष्टि करार देते है। बहुत से लोग वैज्ञानिक सबूतों की कमी के बावजूद मानते हैं कि समय की यात्रा करना संभव है और दुनियाभर की सरकारों को इसकी जानकारी होनी चाहिए। हमेशा से ही लोग टाइम ट्रैवल को लेकर जानने को इच्छुक रहे हैं और यही वजह है कि इसपर बहस भी जमकर होती रही है।

इस बीच एक शख्स ने खुद को टाइम ट्रैवलर बताया है साथ ही एक चौंकाने वाला दावा भी किया है। शख्स ने दावा किया है कि साल 2022 में  एलियंस (Aliens)  धरती पर आएंगे। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक सोशल मीडिया पर इस शख्स ने अपना नाम ‘futuretimetraveller’ बताया है। उसके द्वारा एक वीडियो जारी कर कहा गया है कि वह मौजूदा समय से साल 2491 में पहुंच गया था। उसने इंसानों के साथ धरती पर कई तरह के Aliens को रहते देखा है। तथाकथित टाइम ट्रैवलर ने दावा करते हुए कहा कि Aliens धरती पर सबसे पहले 24 मई, 2022 में आएंगे।

सेना में बच्‍चों की भर्ती संबंधी अमेरिकी रिपोर्ट से 14 देशों में मची खलबली

कैसे होंगे एलियंस?

उसने कहा, ‘वो शांति पूर्वक आएंगे और उनका किसी को कोई नुकसान पहुंचाने का इरादा बिल्कुल नहीं होगा। लेकिन अमेरिका की ओर से उनपर आक्रमण करेगा और पहले अंतर-आयामी युद्ध का आरम्भ होगी। लंबाई 7 फीट 4 इंच, सिर का आकार बड़ा और रंग गहरा ग्रे। ये सभी जानकारी एलियन के बारे दी गई है। बिना कुछ कहे एलियंस किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। लेकिन उकसाने पर वह अपने खतरनाक रूप अख्तियार कर लेंगे।  हालांकि ये शख्स किसी भी तरह का को साक्ष्य सामने नहीं रख पाया है। लेकिन उसके इस दावे पर सब सोचने पर जरूर मजबूर कर दिया है। लोगों द्वारा आलोचना भी की जा रही है। लोगों ने उसकी आलोचना करते हुए कहा कि वह अधिक व्यूज पाने के उद्देश्य से कर रहा है। जबकि कुछ लोग उसके वीडियो में कही बातों को सच मान रहे हैं और एलियंस पर विश्वास करते हैं।

You may also like

MERA DDDD DDD DD