Country Latest news

देश के सभी राष्ट्रीय राजमार्ग होंगे फास्टैग से लैस : नितिन गडकरी

देश में दिन-प्रतिदिन बढ़ रही जाम की समस्या से निपटने के लिए अब सभी राष्ट्रीय राजमार्गों को जल्द फास्टैग से लैस कर दिया जाएगा। अब आपको राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित टोल प्लाजा पर टोल के लिए रुकना नहीं पड़ेगा। ‘राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण’ आगामी दिसंबर से सभी राजमार्गों पर स्थित टोल प्लाजा को फास्टैग से लैस करने जा रहा है। यह जानकारी केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ‘नितिन गडकरी’ ने सोमवार को दी।

‘एक देश एक फास्टैग’ विषय पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा इस समय देश में राष्ट्रीय राजमार्गों में स्थित कुल 527 टोल प्लाजा हैं, उनमें से 380 टोल प्जाला के सभी लेन फास्टैग से लैस हो गए हैं। बाकी लेनों को भी फास्टैग से लैस किया जा रहा हैं। 1दिसंबर से देश के सभी टोल प्लाजा पर ऐसी व्यवस्था सुचारू रूप से चालू कर दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि फास्टैग एक पारदर्शी व्यवस्था है जिससे टोल प्लाजा पर जाम नहीं लगेगा और यह भी पता चल जाएगा कि किस वाहन में कौन व्यक्ति सवार हैं  इससे गृह मंत्रालय को अपराध नियंत्रण करने में मदद भी मिलेगी और पुलिस आसानी से अराजक तत्वों तक पहुंच सकेगी।

अब तक टोल प्लाजा पर नकदी में टोल टैक्स चुकाने के लिए मोटर वाहनों को रुकना पडता है जिससे वाहन तय समय पर अपने स्थान पर नहीं पहुँच पाते हैं, लेकिन अब वाहनों को टोल प्लाजा पर रुकना नहीं पड़ेगा।

You may also like

MERA DDDD DDD DD