Country

अमृत भारत एक्सप्रेस को जल्द मिलेगी हरी झंडी

वंदे भारत ट्रेन देश भर में खर्चीली होने के बावजूद काफी लोकप्रिय बनी हुई है। अधिकतर लोग आम ट्रेनों की तुलना में वंदे भारत में जाना अब पसंद कर रहे हैं । वंदे भारत महंगी जरूर है लेकिन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। वंदे भारत एक्सप्रेस के तर्ज पर अब अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत भी रेलवे करने वाली है। इस ट्रेन को भी आम जनता को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। जिसे प्रधानमंत्री द्वारा तीस दिसंबर को हरी झंडी दिखाई जाएगी। महंगे किराए के कारण जो लोग वंदे भारत में सफर करने से झिझकते थे वो अब अमृत भारत को विकल्प के तौर पर देख सकते हैं। इस ट्रेन के शुरुआत बिहार से की जा रही है। यह दरभंगा से होते हुए अयोध्या फिर नई दिल्ली जाएगी।

विश्व भर में दो तरह की तकनीक रेलवे में लगती हैं। पहली डिस्ट्रीब्युटेड पावर, जिसमें हर दूसरे और तीसरे कोच में मोटर लगी होती है और ऊपर से बिजली आती है। लोकप्रिय वंदे भारत इसी तकनीक पर बनी है। दूसरी तकनीक पुल और पुश है। जिसपर अमृत भारत ट्रेन बनी है। भारतीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अमृत भारत अनुसार यह देश की पहली पुल और पुश ट्रेन है। जिसमें दो इंजन लगेंगे, पहला आगे की ओर आखिरी ट्रेन के कोच के बाद होगा। आगे वाला इंजन गाड़ी की पुल करने का काम करेगा तो वहीं दूसरा इंजन उसको पुश करेगा। अमृत भारत 130 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ेगी। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि पुश-पुल टेक्नोलॉजी के कारण बैटर एक्सिलेशन होता है। ट्रेन जल्दी से स्पीड पकड़ेगी और जल्दी से रुकेगी। इससे समय की बचत होगी। इस ट्रेन का किराया वंदे भारत से कम होने की संभावना है। हर महीने इस तरह की 20 से 30 ट्रेनें बनाई जाएंगी।

 

अमृत भारत

 

इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को सफर के दौरान लगने वाले झटकों से भी राहत मिलेगी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव जानकारी देते हुए यह भी बताया कि जब आप ट्रेन में सफर करते हैं तो ट्रेन चलने और रुकने के समय झटके लगते हैं। इन झटको से बचने के लिए इस ट्रेन में सेमीपरमानेंट कपलर लगे हैं। इससे ट्रेन में झटके नहीं लगेंगे। जब गाड़ी तेज स्पीड में होती है उससे उसकी स्टेबिलिटी कम होती है। लेकिन फुली कवर वेस्टिब्यूल लगने से गाड़ी पूरी तरह से स्टेबल रहेगी सेफ रहेगी।

अमृत भारत ट्रेन की सुविधाएं

 

अमृत भारत ट्रेन में भी वंदे भारत की तरह ही अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। जैसे हर बोगी में सीसीटीवी कैमरा होगा। अत्याधुनिक शौचालय समेत , बोगियों में सेंसर वाले वाटर टैप की सुविधा होगी। मेट्रो की तरह अनाउंसमेंट सिस्टम का इंतजाम भी इस में है । फिजिकली चैलेंज्ड लोगों के लिए टॉयलेट का स्पेस को बड़ा किया गया है। तीस दिसंबर से चलने वाली पहली दो अमृत भारत ट्रेन नॉन एसी हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें ऊपर वाली सीट पर कुशन कवर लगाया गया है। इस ट्रेन में 22 कोच होंगे जिनमें लगभग 1500 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त 8 जनरल कोच और 14 स्लीपर कोच होंगे। वंदे भारत की तर्ज पर अमृत भारत की ड्राइवर सीट को भी डिजाइन किया गया है इसमें कवच सिस्टम लगाया गया है। यदि सामने से कोई ट्रेन आ रही है तो पहले से कवच के जरिए ड्राइवर को पता चल जायेगा।

 

यह भी पढ़ें : ‘वंदे भारत’ ट्रेन को लेकर भारत-रूस में विवाद !

You may also like