पुलिस का कार्य सिर्फ जनता की सेवा करना है और कानून व्यवस्था को बनाये रखना है। देश में कभी कहीं गंभीर समस्या आने पर भी इस पुलिस यह साबित भी किया है। ऐसा ही एक दृश्य हैदराबाद में देखने को मिला। वहां पर एक पुलिस महिला सब-इंस्पेक्टर कोटरू श्रीषा ने एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति के शव को अपने कंधों पर उठा लिया तथा लगभग दो किलोमीटर तक चलकर उसे उचित स्थान तक ले गई। उनके काम को लोगों से काफी सराहना मिली। इंटरनेट पर भी इस महिला इंस्पेक्टर की काफी चर्चा हो रही है। श्रीषा, आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा पुलिस स्टेशन में पुलिस उप निरीक्षक के पद पर तैनात हैं।
श्रीषा को सूचना मिली कि अदावी कोथरू क्षेत्र में एक अज्ञात वृद्ध की मौत हो गई है। श्रीषा वहां पहुंची तथा स्थानीय लोगों से मृतक के शरीर को निकालने में उनकी मदद करने की गुहार लगाई। जब कोई भी इसके लिए आगे नहीं आए तो उन्होंने इसे अपने दम पर करने का फैसला किया। एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए श्रीषा ने कहा, हमने एक 80 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव देखा। वहां पर स्थानीय लोग इसे भिखारी कह रहे थे। उन्होंने कहा, खेत से कार में शव लाना कठीन था। वहां कोई सड़क भी नहीं थी। हमने ग्रामीणों से मदद मांगी, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया।
सब-इंस्पेक्टर, विजाग शहर की निवासी हैं। उन्होंने फार्मेसी में पढ़ाई की। वह कहती हैं कि यह संदिग्ध मौत का मामला नहीं है क्योंकि शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। आशंका है कि इस व्यक्ति की भूख से मौत हो गई होगी। इसके बाद स्थानीय स्वैच्छिक संगठन की मदद से उनका अंतिम संस्कार किया गया। जिले के पुलिस अधिकारियों ने इन सेवाओं के लिए उप-निरीक्षक की प्रशंसा की है। तेलंगाना की राज्य पुलिस ने विशेष रूप से ट्विटर पर श्रीषा को बधाई दी। हम मैडम को सलाम करते हैं, हम आपके द्वारा चुने गए पेशे को सलाम करते हैं। पुलिसकर्मी वर्दी आप पहनते हैं, जो देश की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।