Country

रिहाना के ट्वीट के बाद किसानों के समर्थन में आयी कई इंटरनेशनल हस्तियां 

70 दिनों से जारी किसानों का आंदोलन अब और तेज हो गया है 26 जनवरी के हिंसक प्रदर्शन के बाद लगने लगा था| कि यह आंदोलन समाप्त हो जाएगा लेकिन राकेश टिकैत के आंसुओं ने इस आंदोलन में फिर से जान फूंक दी|  अब पहले से भारी मात्रा में किसान गाजीपुर बॉर्डर और अन्य बॉर्डर पर जुट रहे हैं|

किसानों की इस आंदोलन को आम आदमी के समर्थन के साथ साथ  अब इंटरनेशनल समर्थन भी मिलने लगा है अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना ने भी किसान आंदोलन को अपना समर्थन दिया है रिहाना ने सीएनएन न्यूज़ की उस खबर को  शेयर किया जिसमें लिखा था |  कैसे किसान आंदोलन की वजह से हरियाणा के कई जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं रिहाना ने  इस खबर को शेयर करते हुए ट्वीट किया हैं , “इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं” #FARMERSPROTEST.

रिहाना के इस ट्वीट के बाद कई इंटरनेशनल हस्तियां किसानों के समर्थन में आ गई | स्वीड‍िश पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग  में भी किसानों के समर्थन में ट्वीट किया ग्रेटा थनबर्ग ने ट्वीट कर कहा कि हम भारत में किसानों के आंदोलन के साथ एकजुट खड़े हैं अंतरराष्ट्रीय संस्था हामुन राइट्स वॉच, इंटरनेशनल राइट से जुड़ी संस्था समेत कई अन्य बड़ी हस्तियां ने किसानों के इस आंदोलन का समर्थन कर चुकी है|

इसी कड़ी में भारतीय एक्टिविस्ट लिसिप्रिया कंगुजम  ने पिछले दिनों खुलकर किसानों का समर्थन किया था उन्होंने ट्वीट कर  इंडिया के इस आंदोलन को समर्थन करने की अपील भी की थी | लिसिप्रिया कंगुजम  पर्यावरण के मुद्दे पर काफी सक्रिय हैं वह उस समय सुर्खियों में आई थी जब उन्हें 2019 में अंतरराष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार से नवाजा गया था | लेकिन उन्होंने इस पुरस्कार को लेने से मना कर दिया था |


कई बड़ी हस्तियां  रिहाना के ट्वीट के बाद किसानों के समर्थन में आई तो कई ने इनके ट्वीट को रिट्वीट कर किसान आंदोलन पर हमला भी बोला है  अभिनेत्री कंगना रनौत ने रिहाना को रिट्वीट करते हुए किसानों को आतंकवादी तक बोल दिया है कंगना ने ट्वीट किया है “इनके बारे में कोई बात इसलिए नहीं कर रहा है क्योंकि यह किसान नहीं बल्कि आतंकवादी हैं जो भारत को बांटना चाह रहे हैं ताकि चीन जैसा देश हमारे राष्ट्र पर  कब्जा जमा ले और यूएसए जैसी चाइनीस कॉलोनी बना दे तुम शांत बैठो बेवकूफ़ हम लोग तुम्हारे जैसे बेवकूफ़ नहीं हैं जो अपने देश को बेच दे|

इस विषय पर भारत सरकार की और  किसी का नाम लिए बग़ैर टिप्पणी की है. विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि सोशल मीडिया पर बड़ी हस्तियों को ज़िम्मेदारीपूर्वक व्यवहार करना चाहिए.

You may also like