जवाहर लाल नेहरु यूनिवर्सिटी का विवादों से पुराना नाता रहा है। कभी यहां राष्ट्र विरोधी नारे लगाने की खबरें सुर्खियों में रही, तो कभी फीस बढ़ोतरी के मसलें, नए रजिस्ट्रेंशन के विरोध और समर्थन में छात्र आपस में भिड़े। अब नया विवाद सामने आया है। कि कुछ अज्ञात लोगों ने सावरकर की नाम पट्टिका पर कालिख पोत दी है। और उस पर डॉ. भीमराव अबेड़कर का नाम लिख दिया है। इसके अलावा अज्ञात लोगों ने वहां पर मोहम्मद अली जिन्ना के पोस्टर भी चिपका दिए है।
सोमवार की रात को उपद्रवियों ने कैंपस के अंदर विनायक दामोदर सावरकर मार्ग पर इस घटना को अंजाम दिया । उपद्रवियों ने मार्ग पर लगे वीर सावरकर के साइनबोर्ड पर कालिख पोत दी।
हाल ही के दिनों में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कैंपस के एक मार्ग का नाम वीर सावरकर मार्ग रखा था। उसी रोड़ पर लगे साइनबोर्ड पर कुछ अज्ञात लोगों ने कालिख पोत कर उसके ऊपर भीमराव अंबेडकर का नाम लिख दिया। इतना ही नही अज्ञात लोगों ने वहां पर मोहम्मद अली जिन्ना के पोस्टर भी लगाए। हालांकि इस वारदात में कौन-कौन शामिल थे, अभी तक कुछ पता नही लग पाया। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि उन्हें अभी तक इस मामले के बाबत कोई जानकारी नही मिली।
इससें पहले सावरकर की प्रतिमा को लेकर दिल्ली यूनिवर्सिटी में हंगामा हुआ था। उस समय दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के अध्यक्ष शक्ति सिंह ने बिना परमिशन के नॉर्थ कैंपस स्थित आटर्स फैक्लटी के गेट के आगे वीडी सावरकर, सुभाष चन्द्र बोस और भगत सिंह की प्रतिमा को लगवा दिया था। प्रतिमा लगने के बाद उस पर कई छात्र संगठनो ने आपत्ति जताई थी। उस दौरान भी सावरकर की प्रतिमा पर कालिख पोत दी थी। लेकिन उसके बाद हंगामा काफी बढ़ गया था, जिसके बाद वहां से प्रतिमाओं को हटाना पड़ा।