दिल्ली की सभी डीटीसी और क्लस्टर बसों में अब महिलाओं को मुफ्त सफर की सुविधा मिलने लगी है दिल्ली सरकार ने सोमवारको इसका नोटिफिकेशन जारी किया था दिल्ली सरकार के इस नोटिफिकेशन के मुताबिक, महिलाओं को बस में यात्रा करने के लिए सिंगल जर्नी फ्री ट्रेवल पास जारी कर रही है मुफ्त बस सफर के अलावा महिला सुरक्षा को ध्यान रखते हुए राजधानी की सभी बसों में मर्शलों की तैनाती भी की गई है ताकि महिलाओं को सफर में परेशानी न हों मार्शल महिलाओं को सुरक्षा का एहसास भी कराएंगे और उनकी मदद भी करेंगे इस मामले पर मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा “हम भ्रष्टाचार रोककर विकास का काम कर रहे हैं इसी से हम पानी, बिजली, स्कूलों की व्यवस्था सुधारते हैं” दिल्ली में लगभग 3500 डीटीसी और 1500 क्लस्टर बसें हैं डीटीसी बसों में रोजाना 31 लाख और क्लस्टर बसों में 12 लाख यात्री सफर करते हैं इन 43 लाख कुल यात्रियों में से औसतन 33 प्रतिशत को महिला यात्री माना जाता है केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली की बसों में मार्शलों की मौजूदा संख्या 3400 है बसों में मार्शलों की संख्या बढ़ाकर लगभग 13 हजार कर दी है यह सुविधा नोएडा-एनसीआर में भी उपलब्ध होगी इसके अलावा हवाई अड्डे के लिए चलने वाली सेवाओं, डीटीसी (नॉन एसी) और क्लस्टर ऑपरेटरों द्वारा संचालित अन्य विशेष सेवाओं में भी उपलब्ध होगी। यह योजना मार्च 2020 तक लागू रहेगी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में सार्वजनिक बसों से रोजाना 45 लाख से अधिक लोग सफर करते हैं I यह फ्री सफर दिल्ली-एनसीआर में चलनेवाली सभी डीटीसी और कलस्टर बसों में मिलेगा। इसके लिए महिला का दिल्ली की होना जरूरी भी नहीं है। दिल्ली-एनसीआर एरिया में सभी महिलाओं के लिए यह सफर फ्री ही है। प्रत्येक पास के लिए दिल्ली सरकार डीटीसी को 10 रुपये देगी, ताकि इससे डीटीसी का घाटा न हो। प्लान के मुताबिक, प्रत्येक दिन 10 लाख पिंक पास इशू किए जाएंगे। 29 अक्टूबर तक 1.5 करोड़ फ्री पास प्रिंट करवाए जा रहे हैं। डीटीसी बसों के लिए 1 करोड़, डिम्ट्स के तहत चलने वाली क्लस्टर बसों के लिए 40 लाख और नई आ रही स्टैंडर्ड फ्लोर बसों के लिए 10 लाख पास प्रिंट किए जा रहे हैं।
ReplyForward |

