फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने जब ट्विटर पर वापसी की तो हालात कुछ और थे। वह NRC और CAA के विरोध में आवाज बुलंद करने के लिए लौटे थे पर आज हालात बिलकुल अलग हैं। पूरी दुनिया एक ऐसी समस्या से जूझ रही है जिसका हल अब तक किसी के पास नहीं है। वहीं अनुराग कश्यप ट्विटर पर अपने विचार व्यक्त करते रहते हैं और इसके लिए उन्हें अक्सर विरोध का सामना करना पड़ता है।
Lockdowns will keep going on.. they’re not going to stop.The government has no plan, no strategy and has no money either. It’s time for all parties, economists, scientists, corporates to come together, And find a workable solution. Initiative has to come from the PM himself .
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) May 1, 2020
अनुराग कश्यप ने हाल ही में एक ट्वीट में लॉकडाउन के चलते होने वाली दिक्कतों के बारे में लिखा। अनुराग ने लिखा, “लॉकडाउन चलता रहेगा। वो अभी रुकने वाले नहीं हैं। सरकार के पास कोई प्लान नहीं है। कोई रणनीति नहीं है। और पैसा भी नहीं है। अब वक्त है जब सभी पार्टियों, अर्थशास्त्रियों, वैज्ञानिकों और कॉर्पोरेट्स को एक साथ आने की जरूरत है।”
ट्वीट में आगे अनुराग ने लिखा, “…सभी को साथ आकर काम करने लायक एक समाधान खोजने की जरूरत है। इसकी शुरुआत खुद पीएम की तरफ से होनी चाहिए।” अनुराग के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें जमकर लताड़ा। एक यूजर ने पूछा कि तुमने इस परेशानी के वक्त में कितना डोनेशन दिया? वहीं दूसरे ने लिखा- क्या आपके पास कोई बेहतर प्लान है? अनुराग के इस ट्वीट पर अशोक पंडित भड़क गए और रीट्वीट करते हुए अपनी बात कही।
अशोक पंडित ने लिखा, “लो कर लो बात! अपना ज्ञान कभी कबार मोदी जी के अलावा गलती से उनको भी बाटों जो पुलिस, डॉक्टर्स और नर्सों पर थूंकते हैं और पत्थर मारते हैं! थोड़ी मेहनत कर लो। कानून की धज्जियां उड़ाने से हमारी और उनकी भी जान को ख़तरा है। बाकी मोदी जी सम्भाल के। वैसे आज तो बहुत खुश होगे तुम? अक्सर अनुराग कश्यप पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी नीतियों के खिलाफ बोलते रहते हैं।
https://twitter.com/ashokepandit/status/1256260658011574273

