Country

आक्रामक दौर में विधानसभा चुनाव प्रचार

नई दिल्ली। राज्यों के विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ रहे हैं, नेता आक्रामक हो रहे हैं। जमकर एक दूसरे के खिलाफ आक्रामक हमले कर रहे हैं। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तारीफ करते हुए वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है कि मनमोहन सिंह झूठ नहीं बोलते थे और उनकी बातें तथ्यों पर आधारित होती थी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी हालांकि शुरू से ही प्रधानमंत्री पर हमले कर रहे हैं, लेकिन अब उनके तेवर और भी आक्रामक हो गए हैं। इस बीच उन्होंने सीबीआई अधिकारी एमके सिन्हा द्वारा उच्चतम न्यायालय में दिए हलफनामे को लेकर   नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि ‘दिल्ली में ‘चौकीदार ही चोर’ नामक एक क्राइम थ्रिलर चल रहा है। नए एपिसोड में सीबीआई के डीआईजी द्वारा एक मंत्री, एनएसए, कानून सचिव और कैबिनेट सचिव के खिलाफ गंभीर आरोप हैं।’ उन्होंने दावा किया, ‘वहीं गुजरात से लाया उसका साथी करोड़ों वसूली उठा रहा है। अफ़सर थक गए हैं। भरोसे टूट गए हैं। लोकतंत्र रो रहा है।’
राहुल पर पलटवार करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा  कि राहुल गांधी को मोदी फोबिया हो गया है। वह हमेशा मोदी…मोदी की रट लगाए रहते हैं। इसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राफेल पर 15 मिनट बहस की राहुल गांधी ने जो चुनौती दी उस पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ‘अगर वह चुनौती देना चाहते हैं, तो वह प्रधानमंत्री दफ्तर आ सकते हैं। वह बिना कागजात की मदद लिए देश के मुद्दों पर बोलें। अगर वह अमेठी की ग्राम पंचायतों के नाम भी गिना दें तो यह बड़ी बात होगी।’

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD