हल्द्वानी के बिंदुखत्ता इलाके में एक सवर्ण महिला द्वारा शिल्पकार समाज के एक परिवार को जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करने के मामले में आज आरपीआईं के प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य ने आत्मदाह करने का प्रयास किया। पूर्व सूचना के तहत यशपाल आर्य द्वारा की गई कार्यवाही पर मौके पर मौजूद पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया है। यशपाल आर्य की गिरफ्तारी होते ही पार्टी के तमाम समर्थकों में नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया। आक्रोशित कार्यकर्ताओ ने मांग की है जातिसूचक शब्द कहने वाली महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद भी गिरफ्तारी न होने पर पार्टी में गुस्सा है लिहाजा इसको लेकर पूरे समाज अपने को अपमानित महसूस कर रहा है। वही पुलिस ने मौके से प्रदर्शनकारियों को गिरफ़्तार कर कार्यवाई शुरू कर दी है।
जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करने पर आत्मदाह का प्रयास

