
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर पर निशाना साधते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि एक कट्टर सहायक राष्ट्रवाद की बात करते हैं वो एक भी ऐसी चीज़ बता दें, जो उन्होंने देश हित में की हो। बहादुर ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस बार होने जा रहे हरियाणा चुनाव में 75 पार का नारा दे रही है लेकिन आप 75 के आगे माइनस लगा दीजिए। तेज बहादुर ने ऐलान किया कि वो इस बार हरियाणा में होने वाले चुनाव में राज्य के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के खिलाफ करनाल से चुनाव लड़ेंगे
बता दें कि यादव को 2017 में उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया था क्योंकि उन्होंने सुरक्षा बलों के भोजन की गुणवत्ता के बारे में एक वीडियो बनाया था। साथ ही 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान उन्होंने वाराणसी सीट से पर्चा दाखिल किया था। लेकिन चुनाव आयोग ने उसे खारिज कर दिया गया था।

वाराणसी से नामांकन रद्द होने के बाद तेज बहादुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया था और इसके खिलाफ उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को मामले में उचित निर्णय लेने का आदेश देते हुये इस याचिका को निस्तारित कर दिया था। जिसके बाद चुनाव आयोग ने इस मामले की जांच की और तेज बहादुर के सभी आरोपों को निराधार बताया था।

