रणवीर सिंह का स्टाइल पूरे बॉलीवुड में बोलता है। झ्उनकी एक्टिंग के कई बड़े स्टार भी कायल हैं। बहुत कम समय में ही वे बॉलीवुड में स्टार बन गए हैं। बड़े-बड़े निर्माता-निर्देशक रणवीर के साथ काम करने को उत्सुक रहते हैं। कइयों को रणवीर की डेट नहीं मिल पाती। कई साल डेट के लिए वेट भी करते हैं। इस युवा स्टार के फिल्मों के अलावा अफेयर भी सुर्खियों में रहे हैं। लंबे समय से इनका एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ अफेयर चर्चा में रहा है। अब खबर आ रही है कि दोनों अगले माह शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी के बाद वे दोनों एक-दूजे के हो जाएं। इससे पहले रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के अलावा और किन-किन अभिनेत्रियों को डेट किया है, उसके बारे में जानते हैं।

इसमें कोई शक नहीं है कि रणवीर-दीपिका बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल हैं। इन दोनों की शादी 14 नवंबर को होने जा रही है। उनकी शादी का इनविटेशन कार्ड सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लेकिन क्या आप रणवीर का दीपिका के अलावा अन्य अभिनेत्रियों के साथ अफेयर के बारे में जानते हैं। नहीं न। बहुत कम लोगों को इस बारे में पता होगा। क्योंकि रणवीर और दीपिका की रील एवं रियल लाइफ जोड़ी ने फिछले अफेयर को धुंधला सा कर दिया है। इस बार उस धुंधलेपन को साफ करते हैं।
बहुत कम लोगों को पता होगा कि रणवीर सिंह धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की छोटी बेटी अहाना देओल को डेट कर चुके हैं। रणवीर सिंह तब बॉलीवुड से जुड़े भी नहीं थे। वह कॉलेज के दिनों की बात है। रणवीर कॉलेज के दिनों में ही अहाना के प्यार में पागल हो गए थे। उन्होंने अहाना को तब डेट भी की थी। दोनों का डेट प्यार में बदलता इससे पहले अहाना को रणवीर के बजाय किसी और से प्यार हो गया। अहाना उसके प्यार में पागल हो गई थी। अहाना का प्यार कोई और नहीं, बल्कि विद्या बालन का देवर आदित्य राय कपूर था। आदित्य के कारण ही अहाना ने रणवीर को डिच कर दिया। हालांकि अहाना की शादी आदित्य से भी नहीं हो पाई। अहाना ने दिल्ली के एक बिजनेसमैन को अपना जीवनसाथी बनाया।

रणवीर सिंह ने एक इंटरव्यू में खुद कहा था कि वह कॉलेज के दिनों में कई लड़कियों के फेंटेसी रहे हैं। कॉलेज के दिनों में जिस लड़की के प्यार में चार-पांच साल तक पागल था, उसकी शादी हो चुकी है। अब वह एक बच्चे की मां भी है। आदित्य राय कपूर के कारण ही अहाना और रणवीर के बीच ब्रेकअप हो गया। इस ब्रेकअप के बाद ही रणवीर सिंह अपनी पढ़ाई आगे जारी रखने के लिए विदेश चले गए। बताया तो यहां तक जाता है कि रणवीर अहाना को भुलाने के लिए इंडिया छोड़ गए थे।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और खूबसूरत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अब जल्द ही एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। यह दोनों 14-15 नवंबर को शादी करने वाले हैं। जहां एक तरफ रणवीर के फैंस उन्हें दूल्हा बनते हुए देखने के लिए बिल्कुल बेताब नजर आ रहे हैं। वहीं एक अन्य रिपोर्ट की मानें तो इन दोनों की शादी इटली के लिक कोमो में हो सकती है। साल 2013 में आई फिल्म ‘गोलियों की रासलीला- रामलीला’ में दोनों पहली बार साथ नजर आए थे। इसके बाद से इन दोनों की जोड़ी बॉलीवुड को सुपरहिट फिल्म देने वाली जैसी बनती गई। फिर इसके बाद साल 2014 में फिल्म ‘फाइंडिंग फैनी’ में दोनों ने एक साथ काम किया। साल 2015 में ‘बाजीराव मस्तानी’ में भी यह दोनों एक साथ नजर आए। यही वह समय था जब दोनों काफी करीब आ गए। बताया जाता है, इस फिल्म के दौरान ही दोनों एक-दूसरे को अपना दिल दे बैठे। इसके बाद साल 2018 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ में भी दोनों ने एक साथ काम किया। इसी फिल्म के बाद से रणवीर और दीपिका की शादी की खबरें मीडिया में काफी तेजी के साथ आने लगी।

दोनों एक-दूसरे के साथ बहुत कंफर्टेबल दिखते हैं। दोनों लंबे समय तक एक दूसरे को डेट भी करते रहे। लेकिन खूबसूरत दीपिका से पहले रणवीर सिंह बॉलीवुड की कई और हसीनाओं को भी डेट कर चुके हैं। अहाना देओल कॉलेज टाइम की प्यार थी। लेकिन बॉलीवुड में कदम रखने के बाद भी रणवीर ने कई अभिनेत्रियों को डेट किया है। अनुष्का शर्मा के साथ भी इनका नाम जुड़ा था। आपको याद हो तो रणवीर सिंह ने अपनी डेब्यू फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ अनुष्का शर्मा के साथ ही किया था। इसी फिल्म के बाद से दोनों के बीच नजदीकियों की खबरें काफी आई थी। अफेयर की खबरों के बीच यह दोनों फिल्म ‘लेडीस वर्सेस रिकी बहल’ 2011 में भी साथ काम करते हुए नजर आए। फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ 2015 में दोनों एक साथ अभिनय करते नजर आए। यही नहीं रणवीर सिंह का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ भी जुड़ चुका है। यह दोनों पहली बार फिर फिल्म ‘लेडिज वर्सेज रिकी बहल’ में एक साथ नजर आए थे। वहीं साल 2013 में आई फिल्म ‘किल दिल’ के दौरान दोनों के अफेयर की खबरें भी खूब तेजी के साथ वायरल हुई थी। इसके बाद रणबीर सिंह का नाम जुड़ा एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ। साल 2013 में आई फिल्म ‘लुटेरे’ के दौरान इन दोनों की नजदीकियों की खबरें भी काफी तेजी के साथ आई थी। मीडिया में उस दौरान खबरें छपी थी लेकिन रणवीर सिंह इन सभी खबरों का पूरी तरह से खंडन कर दिया था।

ऐसा नहीं है कि सिर्फ रणवीर सिंह ही दीपिका के पहले दूसरी अभिनेत्रियों को डेट करते थे। दीपिका भी रणवीर से पहले कई अभिनेताओं और मॉडल के रिलेशन में रही हैं। आज की तारीख में बेशक दीपिका अपने बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह के साथ ‘पब्लिक डिस्प्ले ऑफ अफेक्शन’ से नहीं हिचकिचाती हैं। मगर दीपिका के बॉयफ्रेंड की लंबी बॉयफ्रेंड लिस्ट है। कपूर खानदान के चिराग रणबीर कपूर भी इस सुन्दर बाला की अदाओं से बच नहीं पाए थे। दोनों ने अपने रिलेशन की घोषणा मीडिया में खुलकर की थी। फिल्म ‘बचना ऐ हसीनों’ के सेट से शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी काफी लंबे अरसे तक चली। रणबीर ने दीपिका को एक अवॉर्ड्स फंक्शन के दौरान प्रपोज किया था। दोनों लगभग 3 साल साथ रहे।

सूत्रों के मुताबिक निहार पांड्या मुंबई में दीपिका के पहले बॉयफ्रेंड बने थे। साल 2005 में दोनों की एक दूसरे से मुलाकात एक एक्टिंग स्कूल में हुई थी। दोनों की दोस्ती काफी जल्दी रोमांस में तब्दील हो गई थी। लेकिन 3 साल के लिव-इन रिलेशन के बाद दीपिका ने निहार का दिल तोड़ दिया। विजय माल्या के सुपुत्र सिद्धार्थ के साथ दीपिका पादुकोण की करीबी दोस्ती या अफेयर का नजारा तो पूरे देश ने आईपीएल मैचों के दौरान देखा है। दोनों काफी लंबे समय तक रिलेशन में रहे हैं। विदेश से नए-नए मुंबई आए एक्टर उपेन पटेल जब दीपिका पादुकोण के संपर्क में आए, तो वो भी उन्हें पसंद करने लगे। दोनों का रिश्ता कितना गहरा था, यह तो साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता। लेकिन इंडस्ट्री में थोड़े समय के लिए ऐसी अफवाहें रही हैं कि दीपिका उपेन के साथ भी अफेयर में रह चुकी हैं।

सुपर मॉडल और एक्टर मुजम्मिल अपने किलर लुक्स के लिए पॉपुलर हैं। बहुत थोड़े समय के लिए मुजम्मिल और दीपिका पादुकोण का एक दूसरे की तरफ रुझान था और दोनों रिलेशन में थे। क्रिकेटर और बॉलीवुड सेलेब्रिटीज का गहरा रिश्ता एक अनसुलझी पहेली जैसा रहा है। क्रिकेट यूथ आइकॉन और पंजाबी मुंडे युवराज सिंह पर मरने वाली लड़कियों की कमी नहीं है। इंडस्ट्री में सभी जानते हैं कि कुछ समय के लिए युवराज ने बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा और दीपिका पादुकोण को डेट की थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD