Country

किसानों आंदोलन; भारत बंद का ऐलान

 

कई दिनों से चल रहे किसान आंदोलन के बीच आज किसान संगठनों ने मजदूर यूनियनों के साथ मिलकर भारत बंद का ऐलान कर दिया है। आज सुबह से शाम तक देश के कुछ हिस्सों को बंद कर दिया गया है। इस दौरान देश के तमाम हिस्‍सों में तमाम कामकाज प्रभावित हो रहे हैं, सड़कों पर गाड़ियों की लम्बी लाइनें लगी हैं। इस आंदोलन में किसान न केवल एमएसपी बल्कि 11 अन्‍य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, जिसको लेकर किसानों और सरकार के बीच तीन बार बातचीत की जा चुकी है, लेकिन इसका कोई समाधान नहीं निकला गया है।

 

15 फरवरी देर रात 1:30 बजे तक पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की मौजूदगी में किसान संगठनों और केंद्र सरकार के मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा व नित्यानंद के बीच तीसरे दौर की वार्ता की गई है। इस मीटिंग का जो भी नतीजा होगा, वो सामने नहीं आया है।

नहीं बंद होंगे बैंक

किसानों के भारत बंद लेकिन आम जनता की ज़रूरतों को बंद नहीं किया गया है। आज भारत बंद के दौरान भी सरकारी दफ्तर, स्कूल और बैंक खुले रहेंगे। हालांकि परिवहन, कृषि गतिविधियां, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) ग्रामीण कार्य, गांव की दुकानें और ग्रामीण औद्योगिक, सेवा क्षेत्र के संस्थान और कुछ निजी कार्यालय बंद किये गए हैं।

कोनसे रुट हैं बंद

गौतमबुद्ध नगर से सटे दिल्‍ली के मार्गों पर यातायात दबाव होने के कारण कई जगहों पर रूट डायवर्जन किया गया है। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक दिल्ली जाने वाले आमजन यातायात असुविधा से बचने के लिए मेट्रों का अधिक से अधिक प्रयोग किया गया है। यमुना एक्सप्रेस-वे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली जाने वाले तथा सिरसा से परीचौक होकर सूरजपुर जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों का आगमन प्रतिबन्धित है। ड्राइवर यातायात असुविधा से बचने हेतु वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर गन्तव्य की ओर जा सकता है।

दिल्ली में नहीं पड़ा असर

भारत बंद का असर दिल्ली में कम देखने को मिल रहा है। दिल्ली में 700 बाजार और औद्योगिक कारखाने खुले हैं, लेकिन सड़कें बंद होने की वजह से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। हालांकि भारत बंद की वजह से नोएडा में धारा 144 लागू है।

भारतीय किसान यूनियन

हरियाणा में ‘भारतीय किसान यूनियन’ चढ़ूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने गुरुवार को कहा कि किसान दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक राज्य के सभी टोल प्लाजा पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। जिसके चलते प्रशासन ने एहतियाती कदम के तौर पर हरियाणा के अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जिंद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा जिलों के अधिकार क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं, बल्क एसएमएस और वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल नेटवर्क पर दी जाने वाली सभी डोंगल सेवाओं को निलंबित कर दिया है। हरियाणा पुलिस सफर करने के लिए चंडीगढ़ और दिल्ली के बीच यात्रा करने के लिए सड़क मार्ग से यात्रा करने के बजाय ट्रेनों का विकल्प चुनने की सलाह दी। और यह भी कहा गया है कि यदि बेहद ज़रूरी हो तभी यात्रा की जाये।

आंदोलनकारी संगठन ने आम लोगों से जुड़ी आवश्यक सेवाओं को प्रभावित न करने का आश्वासन दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्र से गुजरने वाली एम्बुलेंस और स्वास्थ्य सेवा पर इसका असर नहीं देखी गई है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD