world

काबुल में शादी समारोह के दौरान बड़ा बम धमाका

आतंकवाद से जूझ रहे अफगानिस्तान में एक बार फिर बड़ा ब्लास्ट हुआ है। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक शादी समारोह के दौरान शनिवार देर रात भीषण बम धमाका हुआ। काबुल में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान हुए इस धमाके में कम से  कम 63 लोग मारे गए ओर 182से अधिक लोग घायलबताए जा रहे हैं। घायलों में महिलाएं एवं बच्चे शामिल हैं,अभी इस हमले की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है, इसलिए यह नहीं कहा जा सकता है कि इस धमाके के पीछे क्या मकसद है ।

अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नुसरत रहीमी के मुताबिक, घायलों को अस्पतालों में ले जाया गया है। मारे गए लोगों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है।यह धमाका शनिवार देर रात पश्चिमी काबुल के बारातघर (वेडिंग हॉल) में हुआ जिसमें बड़ी संख्या में मेहमान उपस्थित थे। अचानक हुए इस धमाके के बाद अफरातफरी मच गई और आस पास लाशें दिख रही थीं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है जिससे मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।

फिलहाल किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। जिस इलाके में यह धमाका हुआ है वहां अल्पसंख्यक शिया समुदाय के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। जिस दौरान शादी समारोह चल रहा था उसी दौरान हमलावर ने लोगों के बीच धमाका कर दिया। जैसे ही धमाका हुआ तो चीख-पुकार मच गई और लोग बदहवास होकर इधर-उधर भागने लगे। तुरंत ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

यह पहला मौका नहीं है जब अफगानिस्तान में इस तरह का धमाका हुआ हो। कुछ दिन पहले ही 8 अगस्त को काबुल में हुए धमाके में 14 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 140 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। पश्चिमी काबुल का इलाका तालिबान के आतंकियों के निशाने पर हमेशा से ही रहा है। 14 अगस्त को धमाका करने के लिए आतंकियों ने कार का इस्तेमाल किया था।

पिछले साल दिसंबर माह के दौरान भी काबुल में आतंकी हमला हुआ था जिसमें 43 लोग मारे गए थे। तब आतंकियों ने सबसे पहले सरकारी कार्यालय के बाहर एक बम विस्फोट किया था और उसके बाद दो बंदूकधारी इमारत के अंदर घुसे और वहां उपस्थित लोगों तथा सुरक्षाकर्मियों पर गोली बरसाने लगे थे ।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD