नोएडा में यह पहला मामला है, जब भाजपा नेता अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गए है। सेक्टर 24 थाना के सामने नोएडा के भाजपा नेताओं ने लॉकडाउन के दौरान धरना प्रदर्शन शुरू किया है। इस दौरान भाजपा नेताओ ने धारा 144 और 180 का उल्लंघन करते हुए भाजपा नेताओं ने अपने पार्टी के एक नेता नरेश शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर धरना दिया। नरेश शर्मा की आज सुबह सेक्टर 24 थाना पुलिस ने पीजी में रहने वाले लड़कों के साथ मारपीट करने और पुलिस के खिलाफ ट्वीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

फिलहाल सेक्टर 24 थाना के सामने भाजपा के नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी नेताओं का धरना जारी है। पार्टी नेताओं ने लॉकडाउन में सोशल डिस्टेंस का पालन न करते हुए धरना दिया। उधर धरनारत भाजपा नेताओं का कहना है कि पूर्व में नरेश शर्मा ने नोएडा पुलिस की अय्याशी को ट्वीट के जरिए उजागर किया था। पुलिस की अय्याशी को उजागर करते हुए भाजपा नेता नरेश शर्मा ने नोएडा के सेक्टर 24 एसएचओ के साथ ही पुलिस कमिश्नर सहित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं गौतम बुध नगर के सांसद महेश शर्मा को भी शिकायत की थी ।
अय्याशी का अड्डा बनाया police ने बंद hotel city stay sector २२ noida को । लड़कियों के साथ अय्याशी करते हे चोकी incharge 12-22 jitender kumar , Si Vikram Singh, Si Subodh pratap singh etc. सभी थाना sector 24 Noida से । please check hotel Cctv before 5th may 2020. @CP_Noida
— Naresh sharma BJP (@Naresh22sharma) May 16, 2020
नोएडा के भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष रहे नरेश शर्मा ने लगातार ट्वीट करके पुलिस की अय्याशी को उजागर किया। पुलिस के खिलाफ भाजपा नेता ने शिकायत भी की। लेकिन 20 दिन बाद भी उसकी शिकायत दर्ज नहीं हो सकी। फिलहाल आज धरने पर बैठे भाजपा नेताओं का कहना है कि नरेश शर्मा को नोएडा पुलिस ने फर्जी तरीके से गिरफ्तार किया है। भाजपा नेताओं ने यह भी दावा किया है कि नरेश शर्मा की गिरफ्तारी के पीछे पुलिस का अय्याशी का वह प्रकरण है, जिसे वह पिछले 20 दिन से उजागर करने में लगे हुए थे।
जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता नरेश शर्मा ने नोएडा पुलिस के खिलाफ अपने ट्वीट पर एक शिकायत की थी। शर्मा ने यह शिकायत सबसे पहले 16 मई को की थी। जिसमें उन्होंने पुलिस कमिश्नर को ट्वीट करते हुए कहा था कि नोएडा पुलिस अय्याशी का अड्डा बन कर रह गई है। पुलिस ने बंद होटल सिटी स्टे में अय्याशी का अड्डा बनाया हुआ है। यह होटल नोएडा के सेक्टर 22 में है। जहां भाजपा नेता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस वाले यहां होटल में लड़कियां लाते थे और उनके साथ अय्याशी करते थे।
कल मेरे tweet के बाद आज नॉएडा police के कुछ लोग Hotel city stay सेक्टर २२ से CCTV की recording एवं कुछ पेपर ले गए हे ।@CP_Noida से अनुरोध हे कि अगर आपके आदेश से ये लोग आये थे तो कृपया निष्पक्ष जाँच हो। @noidapolice @DCP_Noida @dmgbnagar @dgpup https://t.co/0RpgyyYEf1
— Naresh sharma BJP (@Naresh22sharma) May 17, 2020
यही नहीं बल्कि पुलिस कमिश्नर को टेग करते हुए नरेश शर्मा ने आरोपी पुलिसकर्मियों के नाम भी उजागर किए है। जिनमें नरेश शर्मा ने सेक्टर 12-22 की चौकी के इंचार्ज जितेंद्र कुमार सहित कई पुलिसकर्मियों को के नाम उजागर किए है। सेक्टर 12-22 की चौकी के इंचार्ज जितेंद्र कुमार के अलावा सब इंस्पेक्टर विक्रम सिंह तथा सब इंस्पेक्टर सुबोध प्रताप सिंह का भी नाम नरेश शर्मा ने अपने ट्वीट में उजागर किया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा के करीबी माने जाने वाले नरेश शर्मा ने पुलिस कमिश्नर को कहा है कि पुलिसकर्मियों की अय्याशी पिछले 5 मई से इस होटल में जारी थी। 5 मई से लेकर अब तक की सीसीटीवी फुटेज इस बात का गवाह है। इसके बाद नरेश शर्मा ने 16 मई को ही दोबारा ट्वीट किया और कहा कि कैसी ड्यूटी दे रहे हैं यह सब इंस्पेक्टर कोरोना में। इसके बाद 17 मई को नरेश शर्मा ने एक नया ट्वीट किया जिसमें उन्होंने अमर उजाला हिंदुस्तान, नवभारत टाइम्स सभी अखबारों को रिट्वीट करते हुए पुलिस की अय्याशी को उजागर किया। इसमें भी उन्होंने पुलिस कमिश्नर नोएडा तथा योगी आदित्यनाथ को भी टेग किया।
Sir @coprajaneesh मेने SHO कोतवाली 24 को मेरे बयान की कापी लेने के लिए किसी को भेजने के लिए अनुरोध किया था । किसी के ना आने पर मेने SHO साहब के Whatsup पर बयान की कापी भेज दी हे। बयान की मूल कापी मेरे घर से एकत्र की जा सकती हे lockdown की वजह से मेरे पास आने का कोई pass etcनही हे https://t.co/fwYlVoGwkr
— Naresh sharma BJP (@Naresh22sharma) May 19, 2020
जिसमें नरेश शर्मा ने लिखा कि कल मेरे ट्वीट के बाद आज नोएडा पुलिस के कुछ लोग होटल सिटी स्टे सेक्टर 22 में पहुंचे और सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग एवं कुछ पेपर लेकर गए हैं। नरेश शर्मा ने आगे कहा है कि पुलिस कमिश्नर से अनुरोध है कि अगर आप के आदेश से यह लोग आए थे तो कृपया निष्पक्ष जांच हो। इसी के साथ ही नरेश शर्मा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सीएम ऑफिस को धन्यवाद देते हुए लिखा कि मेरी कल ट्वीट के बाद आपने जो एक्शन लिया उसके लिए धन्यवाद।
19 मई को नरेश शर्मा ने फिर ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने सीओ नोएडा रजनीश को टैग करते हुए लिखा कि मैंने एसएचओ कोतवाली 24 को मेरे बयान की कॉपी लेने के लिए किसी को भेजने के लिए अनुरोध किया था किसी के ना आने पर मैंने एसएचओ साहब के व्हाट्सएप पर बयान की कॉपी भेज दी है। बयान की मूल कॉपी मेरे घर से एकत्र की जा सकती है। लॉकडाउन की वजह से मेरे पास आने का कोई पास नहीं है। नरेश शर्मा ने ट्वीट में अपनी शिकायत की फोटोकॉपी तथा पुलिस चौकी सेक्टर 12-22 के सामने अपना फोटो शेयर किया और कहा कि आज भी थाना सेक्टर 24 से बयान की कॉपी लेने कोई नहीं आया। शाम को मैं खुद बयान की कॉपी लेकर आपके ऑफिस आया था, पर वहां कोई नहीं मिला। कृपया कल बयान की हार्ड कॉपी कलेक्ट करा लें। बयान की फोटो भी अटैच कर रहा हूं।
Sir @coprajaneesh आज भी थाना सेक्टर 24 से बयान की कापी लेने कोई नही आया । श्याम को में खुद बयान की कापी लेके आपके ऑफ़िस आया था । पर वहाँ कोई नही मिला । कृपया कल बयान की hard कापी collect करा ले । बयान की फ़ोटो attach कर रहा हूँ। https://t.co/MdWtwk4fFS pic.twitter.com/URsuqmnW35
— Naresh sharma BJP (@Naresh22sharma) May 20, 2020
इसके बाद नरेश शर्मा ने 23 मई को ट्वीट किया । जिसमें उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री और गौतम बुद्ध के सांसद डॉ महेश शर्मा को टैग करते हुए लिखा है कि निवेदन है कि सब इंस्पेक्टर विक्रम सिंह, सब इंस्पेक्टर सुबोध प्रताप सिंह, और सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार तैनात थाना सेक्टर 24 नोएडा की लॉकडाउन एव अय्याशी की कंप्लेंट मैंने 16 मई को ट्वीट कर दी थी। जिसमें अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। इस बाबत सेक्टर 24 के एसएचओ रामेश्वर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि नरेश शर्मा पीजी में रहकर स्पीकिंग कोर्स कर रहे लडको के साथ मारपीट कर रहा था तथा उसने ट्वीट भी किया है। इसके चलते आज हमने उसे गिरफ्तार कर लिया है। कौन कौन सी धाराओं में मामला दर्ज हुआ इस बाबत पूछने पर एसएचओ ने कहा कि प्रेस रिलीज में ही वह यह जानकारी देंगे।
आदरणीय सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री @dr_maheshsharma जी निवेदन हे की Si Vikram singh, Si Subodh Pratap Singh , Si Pramod kumar तेनात थाना सेक्टर 24 Noida की lockdown एवं अय्याशी की complained मेने 16.05.20 को tweeter पर की थी जिसमें अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई हे ।
— Naresh sharma BJP (@Naresh22sharma) May 23, 2020
उधर, कांग्रेस ने इस मामले पर भाजपा की घेराबंदी की है। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर ने कहा है कि भाजपा नेताओ ने थाने पर धरना प्रदर्शन करते हुए शोशल डिस्टेंस के कानूनों की जमकर धज्जियां उड़ाई है। इसके चलते उनपर कार्यवाही होनी चाहिए। जबकि राजनीतिक गलियारों में चर्चा यह भी चल रही है कि लॉकडाउन के दौरान थाने पर दिए गए इस धरने की गाज महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता पर गिर सकती है। अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना देने के चलते गुप्ता को हटाने की चर्चा है।

