2019 में जुलाई के महीने में उत्तराखंड की खानपुर विधानसभा के भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह शराब पीते हुए दो पिस्टल और एक कारबाइन के साथ अश्लील डांस करते हुए नजर आए थे। इस वीडियो के वायरल होने केे बाद प्रदेश में भाजपा की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार की जबरदस्त किरकिरी हुई थी।
यही नहीं बल्कि तब कांग्रेस को हमला बोलने का मौका भी मिल गया था। प्रशासन ने आगे कार्रवाई करते हुए उनके तीन लाइसेंस भी निलंबित कर दिए थे। साथ ही पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था, जिसमें उनसे पूछा गया है कि उन्हें पार्टी से क्यों न निकाल दिया जाए। बाद में मामला बढ़ने पर चैंपियन को भाजपा ने छह साल के लिए निलंबित कर दिया था।

प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने सोमवार को कुवर प्रणव चैम्पियन के सभी अवगुण माफ करतें हुए उनकी पार्टी में वापसी करा दी। जबकि विधायक चैम्पियन ने भी अपने पुराने क्रियाकलापों को बुलाते हुए उत्तराखंड के लोगों से माफी मांग कर मामले को खत्म कर दिया।
जिसका पूरे प्रदेश में जबरदस्त विरोध हो रहा है। पहले आम आदमी पार्टी के नेताओं ने इसको बडा मुद्दा बनाया और भाजपा के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद अब कांग्रेस भी खुलकर चैम्पियन के विरोध में आ गयी है।
लेकिन दूसरी तरफ खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैम्पियन को आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के विरोध का लेशमात्र भी फर्क नहीं पडा। बावजूद इसके वह खानपुर विधानसभा क्षेत्र में अपना शक्ति प्रदर्शन करने सडकों पर उतर आए। बताया जा रहा है कि शक्ति प्रदर्शन करते समय उनके समर्थकों ने हथियारों का भी प्रदर्शन किया।
मुख्यमंत्री @tsrawatbjp जी अगर आप उत्तराखंड के सम्मान की रक्षा नहीं कर सकते तो आपको प्रदेश के नेतृत्व का कोई अधिकार नही है, आपकी क्या मजबूरी है कि आप उत्तराखंड को अपमानित करने वालो को भाजपा में सम्मानित कर रहे है#पहाड़_विरोधी_भाजपाpic.twitter.com/RUrk9IYj1C
— Dinesh Mohaniya (@DineshMohaniya) August 25, 2020
शक्ति प्रदर्शन में कयी गाड़ियां ऐसी बताई जा रही है जिनमें बैठें लोगों ने गाडी की खिडकी में से हथियार बाहर निकालें हुए थे। यह मामला तब सामने आया जब लोगों ने उनके शक्ति प्रदर्शन के काफिले की वीडियो बना दी। इस विडियो में गाडी की खिडकी में सीसे नीचे करके हथियार बाहर निकालें हुए थे। फिलहाल यह विडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा ने चैम्पियन को तलब कर लिया है। बताया जा रहा है कि कल भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के समक्ष उनकी पेशी होगी।
उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बताया कि उनका एक ओर वीडियो बताया जा रहा है।जिसको लेकर उन्होंने चैम्पियन से बात की ओर कार्यकर्ताओं से भी बात की। जिसमे सभी ने इस तरह के काफिले के न आयोजित किये जाने की बात की।
प्रदेश अध्यक्ष भगत के अनुसार उन्होंने प्रशासनिक स्तर पर भी इसकी पूछताछ कराई है । लेकिन वंहा भी इस हथियार लहराये जाने वाले काफिले से इनकार किया गया है। उन्होंने बताया कि उसके बाद भी उन्होंने सामान्य तौर पर उन्हें बातचीत के लिए शुक्रवार को पार्टी कार्यलय बुलाया गया है। जहां इस संबंध में बातचीत की जाएगी।

