Country

बीजेपी MLA के गनर ने किया 9 साल की बच्ची का रेप, हुआ गिरफ्तार

बीजेपी MLA के गनर ने किया 9 साल की बच्ची का रेप, हुआ गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के सदर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के विधायक श्यामधनी राही के गनर प्रवीण सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधायक के गनर पर आजमगढ़ जिले के रौनापार गांव में एक 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर जेल भेज दिया गया है।

दरअसल, यह घटना 28 अप्रैल की बताई जा रही है। 2 मई को आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बच्ची के पिता ने तहरीर दी थी, जिसपर रौनापार थाने में गनर के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था, तब से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। बच्ची के पिता का आरोप है कि आरोपी सिपाही ने 28 अप्रैल को उसकी 9 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद आरोपी ने पुलिस में होने और विधायक का गनर होने का रौब दिखाते हुए मुंह न खोलने की धमकी भी दी थी। इससे परिवार डर गया, लेकिन बाद में हिम्मत जुटाकर मुकदमा कायम करवाया।

एफआईआर दर्ज होने की सूचना मिलने के बाद से ही आरोपी फरार था। 5 मई को रौनापार पुलिस ने सिद्धार्थनगर से आरोपी सिपाही को पकड़ा और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की गिरफ़्तारी के बाद विधायक श्यामधनी राही को दूसरा गनर मुहैया करवाया गया है। गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को आरोपी गनर प्रवीण सिंह को पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने सस्पेंड कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आजमगढ़ पुलिस द्वारा 3 मई को एफआईआर के जानकारी दी गई थी, जिसके बाद आरोपी को सस्पेंड करते हुए पुलिस लाइन में अटैच कर दिया गया था। उसी दिन रात में आरोपी की गिरफ्तारी करवाते हुए आजमगढ़ पुलिस को सौंप दिया गया।

पीड़ित बच्ची की मां रात में ही पड़ोसी युवक के घर पहुंची। आरोपी युवक सहित उसके परिवार के लोगों ने विवाद कर लिया और धमकी भी दी। घटना के अगले दिन पंचायत कर मामले को गांव के लोगों ने दबा दिया। गांव के लोगों से बचते बचाते मां पीड़ित बेटी को लेकर पास के एक गांव में समाजसेवी महिला के पास गई। समाज सेवी महिला ने घटना से  थाना प्रभारी व उच्च अधिकारियों को अवगत कराया । उन्होंने बताया कि आरोप लगाने वाला परिवार सिपाही का पाटीदार बताया जा रहा है। साथ ही जमीन विवाद भी चल रहा है।

You may also like