प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहे लाख दावा करें, राफेल लड़ाकू विमान सौदे में भ्रष्टाचार का आरोप अब बोफोर्स तोप सौदे की भांति जनता जनार्दन के दिमाग में घर बनाने लगा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी जनसभाओं में जब ‘चैकीदार’ कहते हैं तो उपस्थित जनसैलाब एक स्वर में ‘चोर है’ का नारा बुलंद कर रहे हैं। दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी इसकी काट के लिए जब अपनी जनसभाओं में ‘नामदार’ कह रहे हैं तो हल्के स्वर में ‘चोर है’ जनता दोहराती दिख रही है। दरअसल, राफेल सौदे में जब से सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय की दखलअंदाजी के सबूत राहुल गांधी ने जारी किए हैं, केंद्र सरकार और भाजपा आक्रामक मुद्रा छोड़ रक्षात्मक मुद्रा में आ गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का आकलन है कि जहां कांग्रेस वर्तमान लोकसभा में अपनी 44 सीटों से बढ़कर अगली लोकसभा में 150 का आंकड़ा पार करने जा रही है, वहीं भाजपा लगभग इतनी ही सीटों को गंवा रही है। इस सबके बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है कि कई दिग्गज भाजपाई पाला बदलने की जुगत तलाश रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD