भले ही ‘गोली मारो…………..’ नारे के चलते गृहमंत्री की नाराजगी का कारण केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर को बनना पड़ा हो, भाजपा भीतर वे ‘स्टार’ बन उभरे हैं।
शाह का मानना है कि दिल्ली चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं के विवादित बयानों ने पार्टी का भारी नुकसान किया। ठाकुर इन दिनों भाजपा समर्थकों के बीच खासे पाॅपुलर हो चुके हैं।
केंद्रीय बजट की सदन में प्रस्तुति के बाद देश भर में बजट को समझाने निकले अनुराग ठाकुर संग सेल्फी खिंचवाने वालों में सरकारी अफसर तक शामिल बताए जा रहे हैं।
खास बात यह कि अनुराग ठाकुर ऐसे प्रशंसकों को निराश करने से इतर उन्हें सेल्फी खींचने का सही तरीका बता गद्गद करने का काम कर रहे हैं।

