Country

संजय की सनसनी से भाजपा की उडी नींद

 

हालांकि मौसम का तापमान दिनों दिन कम होता जा रहा है लेकिन दिल्ली में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव करीब आता जा रहा है वैसे वैसे राजनीतिक पारा चढ़ता जा रहा है । इस बीच आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिल्ली की राजनीति में अपने एक बयान से सनसनी फैला दी है।

संजय सिंह ने एक बड़ा दावा किया है । जिसने केन्द्र में सत्तासीन भाजपा सरकार की नींद उड़ा दी है। दिल्ली में अगामी विधानसभा चुनावो के मद्देनजर संजय सिंह का यह बयान भाजपा में उथल पुथल मचाने के संकेत देता नजर आ रहा है।

संजय सिंह ने बुधवार को कहा कि बीजेपी के तीन मुख्यमंत्री उम्मीदवार हैं, तीनों हमारे संपर्क में हैं । जिसको भी घोषित किया, बाकी दो हमारी मदद करेंगे ।

संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि बीजेपी नकली एजेंडे पर काम करती है । आर्थिक मंदी से निपटने पर बात न हो, इसलिए नाम बदलने जैसे नकली मुद्दे बीजेपी उठाती है । बीजेपी को काम बदलने की जरूरत है, नाम बदलने से कुछ नहीं होगा । उनका इशारा दो दिन पहले ही भाजपा द्वारा दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम को अरुण जेटली के नामांकरण की घोषणा पर था।

राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने आगे कहा कि बीजेपी तय कर ले कौन मुख्यमंत्री बनना चाहता है. विजेंदर गुप्ता, विजय गोयल या मनोज तिवारी । बीजेपी नेता मुख्यमंत्री बनने की होड़ में जनता के काम से भटक गए हैं । साथ ही उन्होने भाजपा को सलाह भी दे डाली कि बीजेपी मुख्यमंत्री की लड़ाई के चक्कर में झगड़ा बंद करे ।

आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह के इस बयान से साफ है कि दिल्ली की सत्ता को लेकर बिगुल बज चुका है। संजय सिंह के तेवरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दिल्ली की सत्ता पर फिर से कब्जा जमाने के लिए फिलहाल आम आदमी पार्टी सक्रिय भूमिका में है। वह भाजपा को कोई मौका देने के मुंड में तो फिलहाल नही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आए दिन दिल्ली में लोकलुभावन घोषणा करके दिल्ली के मतदाताओ को अभी से लुभाने लग गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD