उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने पिछले दो माह से वेतन नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने विरोध हाथ और आंखों में काली पट्टी बाँधकर जताया, काठगोदाम डिपो परिसर में प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार तानाशाही कर रही है, उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै ने सरकार पर आरोप लगाया की कोरोना महामारी में रोडवेज कर्मचारियों ने सबसे ज्यादा मेहनत की बावजूद इसके उन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, अब कर्मचारियों के आगे रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है, साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द वेतन नहीं दिए जाने पर कर्मचारी उग्र आंदोलन करेंगे। कर्मचारी के मुताबिक वेतन का 15 करोड़ रुपये और 40 करोड़ रुपये जन कल्याणकारी योजनाओं का सरकार अगर जल्द रिलीज नहीं करेगी तो वह किसी भी कठिन से कठिन आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।
काली पट्टी बांध रोडवेज कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन