ब्रिटेन में 12 दिसंबर , गुरुवार को होने वाले आम चुनावों से ठीक पहले प्रवासी भारतीयों को लुभाने के लिए ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन लंदन के प्रसिद्ध हिन्दू मंदिर पहुंचे। उन्होंने अपनी महिला मित्र कैरी सायमंडस के साथ मंदिर पहुंचकर पहला आधिकारिक अभियान शुरू किया।
यूके में चुनाव होने वाले है ,ऐसी स्थिति में भारतीय समुदाय के वोटों को महत्वपूर्ण माना जाता है। यूके के पीएम ने मुख्य स्वामी महाराज के 98वें जन्मदिन के अवसर पर लंदन के प्रसिद्ध स्वामीनारायण मंदिर के दर्शन किये। प्रमुख स्वामी महाराज स्वामीनारायण संस्था के अध्यक्ष हैं। इस संस्था के मंदिर अनेक देशों में है और अपने अच्छे कामो के कारण कई देशों की सरकारों ने इसकी प्रशंसा की है।
इस दौरान ब्रिटिश पीएम ने भारतीय समुदाय को भी सम्बोधित किया। उन्होंने ब्रिटेन में भारत विरोधी और हिन्दू विरोधी भावनाओं को रोकने का आश्वाशन दिया और कहा कि उनके देश में नस्लवाद के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने आश्वस्त किया कि ब्रिटेन में पूर्वाग्रह और भेदभाव के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वह नए भारत के निर्माण की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काम करना चाहते है।
यह भी पढ़े : ब्रिटेन में 12 दिसंबर को होगा आम चुनाव
तिलक लगाए और गले में माला पहने ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा ,”ब्रिटिश भारतीयों ने पहले भी कंजरवेटिव को जीतने में मदद करने में भूमिका निभाई है। जब मैंने नरेंद्र मोदी से यह कहा तो वह हंसने लगे और बोले कि भारतीय सदैव जीतने वाले के साथ रहते हैं।”

मंदिर के विषय में उन्होंने कहा कि हिन्दू समुदाय के ओर से ब्रिटेन को दिया गया यह सबसे अमूल्य उपहार है। लंदन और ब्रिटेन सौभाग्यशाली हैं कि यह मंदिर दान में सबसे ऊपर है। इस दौरान यूके की गृह सचिव प्रीति पटेल भी मौजूद थीं।

