Country

लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने पर केंद्र सरकार ने कहा, अभी कोई योजना नहीं

लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने पर केंद्र सरकार ने कहा, अभी कोई योजना नहीं

कोरोना वायरस के बढ़ते आतंक को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लागू किया है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि लॉकडाउन की अवधि 14 अप्रैल से आगे बढ़ाया जा सकता है।

इस पर सरकार ने अपना रूख स्पष्ट कर दिया है। कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने कहा कि 21 दिनों की लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाए जाने की सरकार की कोई योजना नहीं है। उन्होंने इसे लेकर आ रही रिपोर्ट्स पर हैरानी जताई।

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (PIB) के पत्र सूचना कार्यालय ने ट्वीट कर बताया कि मीडिया में आ रही लॉकडाउन से सम्बंधित खबरों को कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने खारिज किया है।

कार्यालय ने आगे, “मीडिया में आ रही खबरें और कुछ अफवाहों में दावा किया जा रहा है कि सरकार 21 दिन के बंद की अवधि खत्म होने के बाद इसे और बढ़ा सकती है। कैबिनेट सचिव ने इन खबरों से इनकार किया और कहा कि वे निराधार हैं।”

सरकार ने लागू किए नियम

सरकार द्वारा सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से प्रवासी मजदूरों के अत्यधिक पलायन की वजह से लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने को कहा है। सरकार द्वारा स्थानीय अधिकारियों को लॉकडाउन लागू करने और लॉकडाउन की सीमा के चलते प्रवासी मजदूरों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए सरकार ने कई नियम लागू किए हैं।

सरकार द्वारा कोविड-19 प्रतिक्रिया गतिविधियों के नियोजन और कार्यान्वयन के लिए 11 सशक्त समूहों का निर्माण किया है। 80 वरिष्ठ सिविल सेवक इन 11 टीमों में सम्मलित हैं। पिछले हफ्ते गौबा की ओर से राज्य के मुख्य सचिवों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासकों से 18 जनवरी से भारत आए 15 लाख से अधिक अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों के बारे में पता लगाने को कहा गया था।

भारत में कोरोना का मामले

भारत में कोरोना वायरस से 20 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में मरीजों की संख्या 1071  हो चुकी है। तो वहीं 99 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं। वर्तमान में भर्ती मरीजों की संख्या 942 है।

तारीख मौतें राज्य उम्र
11 मार्च पहली मौत कर्नाटक 76 साल
13 मार्च दूसरी मौत दिल्ली 68 साल (महिला)
17 मार्च तीसरी मौत महाराष्ट्र 63 साल (महिला)
18 मार्च चौथी मौत पंजाब 70 साल
21 मार्च 5वीं मौत महाराष्ट्र 63 साल
21 मार्च 6वीं मौत बिहार 38 साल
22 मार्च 7वीं मौत गुजरात 67 साल
23 मार्च 8वीं मौत बंगाल 57 साल
23 मार्च 9वीं मौत हिमाचल 68 साल
24 मार्च 10वीं मौत महाराष्ट्र 65 साल
25 मार्च 11वीं मौत तमिलनाडु 54 साल
25 मार्च 12वीं मौत मध्यप्रदेश 65 साल (महिला)
25 मार्च 13वीं मौत गुजरात 85 साल (महिला)
26 मार्च 14वीं मौत कश्मीर 65 साल
26 मार्च 15वीं मौत महाराष्ट्र 65 साल
26 मार्च 16वीं मौत कर्नाटक 75 साल (महिला)
26 मार्च 17वीं मौत राजस्थान 73 साल
26 मार्च 18वीं मौत गुजरात 70 साल
26 मार्च 19वीं मौत राजस्थान 60 साल
26 मार्च 20वीं मौत मध्यप्रदेश 65 साल
27 मार्च 21वीं मौत कर्नाटक 65 साल
27 मार्च 22वीं मौत महाराष्ट्र 65 साल (महिला)
28 मार्च 23वीं मौत केरल 69 साल
28 मार्च 24वीं मौत गुजरात 46 साल
28 मार्च 25वीं मौत महाराष्ट्र 85 साल
28 मार्च 26वीं मौत तेलंगाना 75 साल
29 मार्च 27वीं मौत जम्मू-कश्मीर 62 साल
29 मार्च 28वीं मौत गुजरात 45 साल
29 मार्च 29वीं मौत महाराष्ट्र 40 साल (महिला)
29 मार्च 30वीं मौत महाराष्ट्र 45 साल
29 मार्च 31वीं मौत पंजाब 62 साल
30 मार्च 32वीं मौत बंगाल 54 साल (महिला)
30 मार्च 33वीं मौत गुजरात 45 साल (महिला)
30 मार्च 34वीं मौत महाराष्ट्र 52 साल
30 मार्च 35वीं मौत मध्य प्रदेश 41 साल

 

You may also like