Country

चमकी बुखार की चुनौती से निपट नहीं पा रही सरकार

बिहार के मुजफ्फरपुर नगर में चमकी नामक बुखार के कारण रोज बच्चों के मरने की खबरें आ रही हैं। अब तक 55 बच्चों की मौत हो चुकी है। मुजफ्फरपुर में इस बीमारी से पीड़ित  लगभग 100 से अधिक बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं। बच्चों के बीमार होने की संख्या घटने का नाम नहीं ले रही है।
बिहार सरकार ने इस बीच लोगों को लीची से सावधनी बरतने की सलाह दी है। खाली पेट लीची न खाने को कहा गया है। कच्ची लीची का सेवन भी न करने की सलाह दी गयी है।
मुजफ्फरपुर के सबसे बड़े अस्पताल श्री कृष्ण मेडिकल काॅलेज एंड हाॅस्पिटल में पिछले दिनों से कई बच्चे इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इन सभी बच्चों में एक्यूट इंसेफ्रलाइटिस सिंड्रोम के लक्षण पाए गए हैं।  बहरहाल इसी अस्पताल में शनिवार सुबह तक लगभग 55 बच्चों की मौत हो चुकी है। इस बीमारी पर कई शोध् हो चुके हैं परन्तु फिर भी इसके रहस्य का पता नहीं चल पाया है। यह बीमारी दशकों से चली आ रही है और अब भी इससे निपटने की  कोशिशें जारी हैं। इस बार इस बीमारी ने उग्र रूप धारण कर लिया है, जो बच्चों को अपना शिकार बनाता जा रहा है। मेडिकल साइंस, शोधकर्ताओं और बिहार सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD