कर्नाटक के राजनीति में एक बार फिर राजनीतिक नाटक देखने को मिल सकता है। इस बात को बल मिला जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच ़डी ़कुमारस्वामी के एक बयान से। कुमारस्वामी ने दावा किया कि सत्तारूढ़ कांग्रेस के एक प्रभावशाली मंत्री केंद्र द्वारा उनके खिलाफ दर्ज मामलों से बचना चाहते हैं, जिसके कारण वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। यही नहीं उन्होंने दावा किया कि यह मंत्री 50 से 60 विधायकों के साथ कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं और वह वर्तमान में भाजपा नेताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं। कुमारस्वामी के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में सियासी सरगर्मियां बढ़ गई हैं। आशंका जताई जा रही है कि कांग्रेस सरकार में सब कुछ ठीक नहीं है और सरकार कभी भी गिर सकती है। क्योंकि पिछले कुछ वर्षों से जिस तरफ केंद्रीय जांच एजेंसियां विपक्षी दलों के नेताओं की जांच में जुटी है जिनसे बच निकलने की कोई संभावना नहीं है। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि कर्नाटक के मौजूदा राजनीतिक माहौल को देखें तो कुछ भी हो सकता है।
कर्नाटक कांग्रेस में टूट के आसार

