देहरादून। चमोली जिले के पोखरी ब्लाक के ताली कंसारी गांव में आज मंगलवार 25 अगस्त की तड़के करीब तीन बजे बादल फटने से मकान के ऊपर भारी मात्रा में मलवा आ गया। मकान में सड़क का निर्माण कार्य करा रही कंपनी के जेई, मशीनों के आपरेटर व मजदूर सो रहे थे। मलवे की चपेट में आकर जेई की मौत हो गई तथा अन्य तीन मशीन चालक व मजदूर घायल हो गए। जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में इलाज चल रहा है। दो लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। मृतक जेई का नाम मयंक सेमवाल (24) पुत्र श्री सतीश चंद्र निवासी ग्राम बेनोली पोस्ट तिलवाड़ा जनपद रुद्रप्रयाग बताया जा रहा है। घायलों में पोकलैंड मशीन आपरेटर जयपाल सिंह (31) पुत्र श्री जोगी राम, निवासी ग्राम व पोस्ट ऑफिस टिंबी थाना सिलाई जनपद सिरमौर हिमाचल प्रदेश, जेसीबी चालक अनिल सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी ग्राम नौली पोस्ट ऑफिस कलसिर पोखरी व हेल्पर रमेश (24) पुत्र चंचल निवासी निवासी बांसगढ़ी जिला वर्धा नेपाल शामिल हैं।
बादल फटा, मलवे की चपेट में आने से जेई की मौत

