पुराने जमाने में गांव के प्रधान और कुछ संभ्रांत लोग मिलकर गांव के बाहरी हिस्से में बारात घर बनाया करते थे। उसी तरह से अब महामारी के इस काल में कोविड केयर सेंटर बनाया जा सकता है। इसका उदाहरण हैं गाजियाबाद का गांव खेमावती। खेमावती के ग्रामीणों ने कोविड केयर सेंटर तैयार किया है। इसका श्रेय जाता है कवि डॉक्टर कुमार विश्वास को। कुमार विश्वास ने कुछ दिन पहले ही गांव- गांव कोविड केयर सेंटर खोलने की मुहिम शुरू की है। जिसके तहत उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह गांव में ही पुराने जमाने की तरह चौपालों और बारात घरों की तरह कोविड केयर सेंटर बनाए । उनकी इस अपील का गाजियाबाद जिलें में जबरदस्त असर देखने को मिल रहा है।
कवि कुमार विश्वास की गांवो में इस पहल को सराहा जा रहा हैं। उन्होंने सैकडों गावों में कोविड केयर सेंटर बनाकर लोगों की मदद कर की हैं। कुमार विश्वास कोविड सेंटर में दवाई और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के अलावा, ऑक्सीमीटर और सैनिटाइजर की व्यवस्था खुद कर रहे हैं।
https://twitter.com/DrKumarVishwas/status/1392865265461780489
इसी के साथ कुमार विश्वास ने लोगों को अपील करते हुए कहा कि वह अपने अपने गावों में कोविड केयर सेंटर बनाकर लोगों की मदद कर सकते हैं। उस सेंटर में दवाई और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के अलावा, ऑक्सीमीटर और सैनिटाइजर की व्यवस्था कुमार विश्वास ने करवाने का वादा किया हैं।
जानकारी के अनुसार कवि कुमार विश्वास और उनकी टीम ने कल मोदीनगर के भनेड़ा, सुहाना, खेमावती, कैथावड़ी, फिरोजपुर, नंगला असदपुर, नंगल आदि गांव में जागरूकता मिशन चलाया। साथ ही इन सभी गावों में कोविड किट पहुंचाई है। अब तक वह सैकडों गावों में कोविड केयर सैटर खुलवाकर कोविड किट पहुंचा चुके हैं। इसी के साथ कुमार ने अपील करते हुए कहा है कि जो लोग उन से जुड़ना चाहते हैं, वह सोशल मीडिया पर जुड़ सकते हैं। मदद के तौर पर वे लोग भी आगे हाथ बढ़ाते हुए कोविड केयर किट उन के माध्यम से ग्रामीणों तक पहुंचा सकते हैं।

