Country

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में स्कूल बैंक की सराहनीय पहल,निशंक ने किया सम्मानित

गत दिनों राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद की रजत जयंती के अवसर पर नई दिल्ली के मॉनेक शॉ सेंटर में आयोजित सम्मान समारोह में सौरभ शुक्ला को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने सम्मानित किया। बरेली के भोजीपुरा ब्लाक के प्राईमरी स्कूल में पढाने वाले शौरभ शुक्ला ने शिक्षा के क्षेत्र में स्कूल बैंक के जरिए महत्वपूर्ण पहल की है। जिसकी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में काफी सराहना हो रही है।
गौरतलब है कि स्कूल बैंक पूरे भारत में बेसिक शिक्षा के परिषदीय विद्यालयों में प्रारम्भिक शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों की पढ़ाई में आने वाली स्टेशनरी की समस्या को दूर करने के लिए कार्य कर रहा है। जिसे सरकारी शिक्षकों का भरपूर साथ मिल रहा है।

 वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड राज्य के 30 से अधिक सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की सहायता से छात्रों द्वारा स्कूल बैंक संचालित किया जा रहा है। इस अनोखे बैंक के माध्यम से न सिर्फ जरूरतमंद छात्रों को पढ़ाई के लिए जरूरी समान मिल जाता है बल्कि वो स्कूल बैंक के माध्यम से बैंकिंग के गुण भी सीख रहे हैं। 

भोजीपुरा ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल पिपरिया के अध्यापक शौरभ शुक्ला ने इस बैंक की शुरुआत की है। स्कूल बैंक की ख़ास बात यह है कि इस बैंक का संचालन पूरी तरह से ही छात्रों द्वारा किया जा रहा है जिसके कारण छात्र बैंकिंग के गुण भी सीख रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like