Sargosian / Chuckles

हरियाणा में बन सकती है कांग्रेस सरकार

किसानों के आंदोलन के चलते जहां केंद्र सरकार और भाजपा बैकफुट में आती नजर आ रही है, हरियाणा कांग्रेस के नेता इस आंदोलन के सहारे खुद सत्ता तक पहुंचने का मार्ग तलाशने में जुटे बताए जा रहे हैं। सत्ता के गलियारों में अफवाहों का बाजार गर्म है कि जननायक जनता पार्टी के विधायक दल में किसान आंदोलन के चलते भारी खलबली मची हुई है। खट्टर सरकार किसान आंदोलन के प्रति कठोर रूख अपनाए हुए हैं, ऐसे में जजप के कई विधायकों को अपने कोर वोट बैंक के खिसकने का भय सता रहा है।
चर्चा जोरों पर है कि जजप विधान दल के दस विधायकों में से छह विधायक को कांग्रेस नेता अपने पाले में आने के लिए रजामंद कर चुके हैं। ये छह वह विधायक हैं जिन्होंने टिकट न मिलने से नाराज होकर कांग्रेस छोड़ दुष्यंत चैटाला की पार्टी में शरण ठीक चुनाव पहले ली थी।
यदि 31 विधायकों वाली कांग्रेस जजप के छह विधायकों को अपनी तरफ कर लेती है तो खट्टर सरकार खतरे में आ जायेगी। नब्बे सीटों वाली विधानसभा में भाजपा के 40, जजप के 10 तो सात निर्दलीय

 

 

  विधायक कांग्रेस के 31 सदस्यों के साथ मुख्य विपक्षी दल है। दो अन्य विधायक भी विपक्ष में हैं। यदि जजप  टूटती है तो 7 निर्दलियों को पाला बदलते देर नहीं लगेगी। किसान आंदोलन को बहाना बना पाला बदल ऐसे विधायक न केवल अपने वोट बैंक को साधे रख पायेंगे, सत्ता सुख से भी कम से कम अगले चुनावों तक वंचित नहीं रहेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

You may also like

MERA DDDD DDD DD